scorecardresearch
 

Aaj ka Love Rashifal 23 February 2026: मकर राशि वाले अपनों को समय दें, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Love Rashifal 23 February 2026 (लव राशिफल): अपनी बात रखते समय विनम्रता का परिचय दें.चर्चा और संवाद के दौरान सहज रहें ताकि गलतफहमी की गुंजाइश न रहे.प्रेम संबंधों में अति-उत्साह दिखाने से बचें,

Advertisement
X
love horoscope
love horoscope

मेष (Aries)
मेष राशि के जातक आज अपने करीबियों की खुशियों को दोगुना करने का प्रयास करेंगे.आपका पूरा ध्यान परिवार और मित्रों की जरूरतों पर रहेगा, जिससे घर में सुखद माहौल बना रहेगा.पारिवारिक मामलों में आपकी सहजता रिश्तों को नया आयाम देगी.मन के मामलों में सक्रियता बढ़ेगी और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.आप बड़प्पन दिखाते हुए सभी का ख्याल रखेंगे

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों में विश्वास और आत्म-नियंत्रण बनाए रखने का है.किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें .  अपनी बात रखते समय विनम्रता का परिचय दें.चर्चा और संवाद के दौरान सहज रहें ताकि गलतफहमी की गुंजाइश न रहे.प्रेम संबंधों में अति-उत्साह दिखाने से बचें, क्योंकि संयम ही आज आपके काम आएगा.करीबियों और मित्रों का सम्मान करें. 

मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातक आज मन के मामलों में काफी सक्रिय रहेंगे और रिश्तों में पहल करेंगे.आप सही समय का इंतजार करेंगे और उचित अवसर मिलते ही अपने दिल की बात साझा करेंगे.प्रेम प्रसंगों में नया उत्साह देखने को मिलेगा और प्रियजन से मुलाकात के बेहतरीन मौके बनेंगे.

कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक संबंधों को और बेहतर बनाने वाला है.आपके भीतर रिश्तों के संरक्षण और देखभाल का भाव प्रबल होगा.परिवार के वरिष्ठ जनों के प्रति आपका आदरभाव उन्हें प्रभावित करेगा, जिससे परस्पर भरोसा बढ़ेगा.हालांकि, आपको अपनी अत्यधिक भावुकता पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है.मन के मामलों में क्रमिक सुधार होगा . 

Advertisement

सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातक आज अपनी भावनाओं को प्रखरता और आत्मविश्वास के साथ व्यक्त कर पाएंगे.आप अपनों के साथ पुराने गिले-शिकवे दूर कर संबंधों को संवारने में सफल होंगे.व्यक्तिगत मामलों में आपकी सक्रियता सकारात्मक परिणाम लाएगी . सभी के प्रति स्नेह का भाव रखने से आपके संबंधों में मजबूती आएगी और भेंट-मुलाकात के सुखद अवसर बनेंगे.

कन्या (Virgo)
कन्या राशि वाले आज अपनों के प्रति अधिक संवेदनशील रहेंगे.आप अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे.हालांकि, मन की बात कहने में आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है.प्रेम संबंधों में अपनी प्रतिक्रियाओं पर नियंत्रण बढ़ाएं और जल्दबाजी न करें.परिवार के सदस्य आपके लिए मददगार साबित होंगे और रिश्तों में विश्वास बना रहेगा.

तुला (Libra)
तुला राशि के जातक आज अपने मन की बात अपनों के सामने खुलकर कह पाएंगे.करीबियों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे.बड़ों की सलाह का सम्मान करना आपके लिए हितकर रहेगा.रिश्तों में गरिमा और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें.अनावश्यक भावुकता से बचें और व्यावहारिक बने रहें.आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जो मन को प्रसन्न करेगी.

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज करीबियों की बातों को सुनने और समझने का दिन है.साथी और सहकर्मी आपके प्रति सहयोगी रहेंगे, जिससे आपका कार्य और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे.सामंजस्यता और सहकारिता की भावना के साथ आगे बढ़ें.किसी भी प्रकार की बहस या विवाद में पड़ने के बजाय मौके की नजाकत को देखकर अपनी बात रखें.रिश्तों में स्पष्टता बढ़ाना आपके लिए अच्छा रहेगा.भावनात्मक विषयों में जल्दबाजी दिखाने से बचें और मित्रों के साथ का आनंद लें.

Advertisement

धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातक आज भावनात्मक संवाद में अत्यंत प्रभावी रहेंगे.आपके मन में त्याग, बलिदान और दूसरों की मदद का भाव प्रबल रहेगा.प्रेम के मामलों में आ रही अड़चनें दूर होंगी और आप संबंधों को संवार पाएंगे.सकारात्मक सोच के कारण आप उत्साहित रहेंगे और अनुभवी लोगों की सलाह पर अमल करेंगे.प्रियजनों के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी.

मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों के मन में आज अपनी बात कहने को लेकर थोड़ा संकोच बना रह सकता है.आप रिश्तों को सहेजने के लिए अधिक सहज और सजग रहेंगे.धर्म और संस्कारों का पालन आपकी प्राथमिकता रहेगी.करीबियों के साथ चर्चा और संवाद के माध्यम से गलतफहमियां दूर होंगी.आप अपने प्रिय को कोई 'सरप्राइज' दे सकते हैं, जिससे संबंधों में नया उत्साह आएगा.भावनात्मक प्रदर्शन आज बल पाएगा.अपनों की सीख और सलाह को मानकर चलने से आपके कठिन रास्ते भी सरल हो जाएंगे.

कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए उनके करीबी और साथी आज बहुत भरोसेमंद और सहयोगी साबित होंगे.आपको प्रेम और परिवार के मोर्चे पर शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं.संवाद में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा.संबंधियों के साथ तालमेल बढ़ाने के लिए आप समय निकालेंगे.आपके स्वभाव में संवेदनशीलता और मिठास रहेगी, जो दूसरों को आपसे जोड़े रखेगी.अपनों को समय देने से खुशियां बढ़ेंगी .

Advertisement

मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रक्त संबंधों में मजबूती लाने वाला है.घर के संस्कारों और परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा, जिससे परिवार में आनंद के क्षण निर्मित होंगे.आपके चारों ओर शुभता का संचार होगा और परिजन हर संभव सहयोग करेंगे.परस्पर स्नेह और प्रेम संबंधों को संवारने में आप सफल रहेंगे.मिलकर आगे बढ़ने की सोच आपको बड़ी खुशियां दिलाएगी.इच्छित प्रस्ताव मिलने .

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement