तुला
थ्री आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए कारोबारी मामलों में अतिरिक्त सावधानी बनाए रखने पर जोर देने वाला है. अपनों की मदद लेने में संकोच नहीं दिखाएं. दिल की बातों को लेकर अतिउत्साह में न आएं. विविध मामलों में संतुलित स्थिति बनाए रखेंगे. वरिष्ठों और समकक्षों से तालमेल रहेगा. कारोबारी फैसलों में जल्दबाजी न दिखाएं.
अतिसंवेदनशील गतिविधियों से दूरी बनाए रहें. अन्य से अधिक अपेक्षाएं न रखें. कारोबारी गतिविधियों पर जोर दें. समय पर कार्य पूरा करने का प्रयास करें. प्रतिभा पर भरोसा बना रहेगा. सजगता से आगे बढ़ते रहें. खानपान पर ध्यान दें. आर्थिक प्रयासों में सूझबूझ बनाए रखें. व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखें. कार्यविस्तार में धैर्य रखें.
स्वास्थ्य: व्यक्तिगत कार्यों में सावधानी बढ़ाएं. खानपान अंकुश बनाए रहें. सेहत से समझौता नहीं करेंगे.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक अवसर में सहज रहें. विविध मामले संतुलित रहेंगे. लेनदेन में स्पष्ट रहें.
रिश्ते: घर वालों से मिलकर रहेंगे. सुखकर वातावरण बनाए रखने में सफल होंगे. संबंध मजबूत रहेंगे.