सुख से जीवन जीने और अपनों को साथ लेकर आगे बढ़ने का भाव बना रहेगा. साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. जरूरी कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे. परिजनों का सहयोग समर्थन मिलेगा. करियर कारोबार में तेजी रखेंगे. मधुर व्यवहार बढ़ेगा. उत्सव आयोजनों से जुड़ाव बढ़ाएं़गे. संकोच में कमी आएगी. करीबी लोगों के साथ वक्त बिताएंगे. सबका साथ और सहयोग पाएंगे. उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- लक्ष्य हासिल करने पर जोर होगा.. पेशेवर कार्यों को गति देंगे. साहस पराक्रम बढ़ेगा. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. योजनाओं पर फोकस बनाए रखेंगे.
धन संपत्ति- वाणिज्यिक साख में वृद्धि होगी. कामकाजी वातावरण बेहतर बना रहेगा. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. बचत पर ध्यान देंगे. व्यापार पर फोकस रखेंगे.
प्रेम मैत्री- परिवार में समय देंगे. नजदीकी रिश्तों को संवारेंगे. प्रेम एवं स्नेह का पक्ष मजबूत रहेगा. घर संवार पर जोर देंगे. सबके प्रति आदर सम्मान बढ़ेगा. मित्र संख्या बढ़ेगी. मूल्यवान भेंट मिलना संभव है. व्यक्तिगत संबंधों में रुचि रहेगी. रक्त संबंधियों पर ध्यान देंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा. खानपान संवार पाएगा. उत्साह से भरे रहेंगे. सेहत अच्छी रहेगी. मनोबल बढ़ा रहेगा.
आज का उपाय: भगवान भास्कर सूर्यदेव की पूजा वंदना करें. सूखे फल मेवे और मिश्री का प्रसाद बांटें. ओम् आदित्याय नमः का जाप करें. मीठा बोलें.
शुभ अंक : 1, 2, 3 और 9
शुभ रंग : चमकदार लाल