मेष राशि
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए उत्साहजनक रहेगा. आपका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी.आज आपको कुछ नया सीखने या रचनात्मक कार्य करने का अवसर मिलेगा. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, किसी को भी पैसा उधार न दें.मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें.व्यापार में कुछ उलझनें बढ़ सकती हैं, जिन्हें शांति से सुलझाएं.
जरूरी टिप: क्रोध से बचें, वाणी में संयम रखें.
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
उपाय: किसी जरूरतमंद गरीब व्यक्ति को भोजन दान करें.
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन लाभ के योग लेकर आया है.शिक्षा और ज्ञान से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिलेगी.यदि कोई यात्रा प्रस्तावित है, तो उससे आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. अपने खर्चों पर लगाम लगाएं. बजट बनाकर चलें.परिवार की उलझनें धीरे-धीरे कम होंगी.व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ की स्थिति बनाने वाला है.
जरूरी टिप: कम बोलें और अधिक सुनें.
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 6
उपाय: किसी गरीब को मौसमी फल दान करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक आज अपने कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें.बातचीत के दौरान अहंकार (इगो) न आने दें, वरना बात बिगड़ सकती है.मानसिक परेशानियां दूर होंगी. आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. धन लाभ के लिए आपको पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत है.व्यापार में समय देने से ही स्थितियां आपके पक्ष में होंगी.
जरूरी टिप: कम बोलें.
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 5
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है.मित्रों से मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे.जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, उनके आज पूरे होने की प्रबल संभावना है. घरेलू वातावरण में कलह न बढ़ने दें.व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले पूरी सावधानी बरतें.
जरूरी टिप: नकारात्मकता से बचें.
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है.आज का दिन हर काम धैर्य और शांति से करने का है.अपने खर्चों को नियंत्रित करें.काम के बोझ के कारण व्यस्तता बनी रहेगी. करियर में तरक्की पाने के लिए आपको अपनी मेहनत और प्रयासों को दोगुना करना होगा.व्यापार में लाभ का योग बना हुआ है.
जरूरी टिप: अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें.
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1
उपाय: किसी गरीब को फल दान करें.
कन्या राशि
आज आपके रुके हुए काम बनने शुरू हो जाएंगे.परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा.करियर को लेकर कोई नई योजना आप बना सकते हैं.विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें.व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अतिरिक्त मेहनत की जरूरत है.
जरूरी टिप: कम बोलें.
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5
उपाय: किसी गरीब को भोजन दान करें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार की परेशानियों को दूर करने वाला है.आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है.स्वभाव में चिड़चिड़ापन न आने दें. सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें.अपने स्वभाव में विनम्रता रखें.व्यापार में आज ध्यान देने का विशेष समय है.
जरूरी टिप: अपने खर्चे कंट्रोल करें.
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 6
उपाय: पक्षियों को जल पिलाएं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक आज हर काम पूरी सावधानी से करें.समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे.मन की चिंताएं दूर होंगी.अपने खान-पान का पूरा ख्याल रखें.व्यापार में लाभ का योग है.
जरूरी टिप: गुस्से से बचें.
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 9
उपाय: किसी मंदिर में मिश्री का दान करें.
धनु राशि
आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है.रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.अहंकार से आपको हर स्थिति में बचना होगा. मित्रों के भरोसे कोई भी महत्वपूर्ण काम न छोड़ें.व्यापार में स्थितियां पहले से बेहतर होंगी.
जरूरी टिप: जल्दबाजी से बचें.
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 3
उपाय: किसी गरीब को आटा दान करें.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे.कहीं दूर से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है.मान-सम्मान बढ़ेगा. सेहत भी अच्छी रहेगी. फैसले लेने में देरी न करें.व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी.
जरूरी टिप: क्रोध से बचें.
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8
उपाय: किसी गरीब को चावल का दान करें.
कुंभ राशि
आज आपकी कार्यक्षमता और अधिक बढ़ेगी.धन लाभ के लिए अपनी कोशिशों को तेज कर दें.करियर के क्षेत्र में स्थिति पहले से बेहतर होगी.संतान की ओर से खुशी मिलेगी. अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा.व्यापार में उधार के लेनदेन से बचें.
जरूरी टिप: अति उत्साह से बचें.
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 8
उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं.
मीन राशि
मीन राशि के जातक मन में अनावश्यक तनाव न पालें.आपको सक्रिय होकर अपने कार्यों को पूरा करना होगा.करियर में उन्नति होगी. वाणी पर नियंत्रण रखें और मित्रों पर बेवजह शक न करें.व्यापार से जुड़े काम बनेंगे.
जरूरी टिप: सेहत पर ध्यान दें.
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 3
उपाय: किसी गरीब को भोजन दान करें.
आज का विशेष उपाय (यदि काम न बन रहे हों)
यदि आपके कार्य लंबे समय से अटके हुए हैं और आप सफलता नहीं पा रहे हैं, तो आज का यह अचूक उपाय करें:
शनिवार की शाम किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर एक शुद्ध सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
वहां बैठकर पूरे मन से सुंदरकांड का पाठ करें.
हनुमान जी की आरती करें और श्रद्धापूर्वक उनसे प्रार्थना करें.
अपनी सामर्थ्य के अनुसार 8 गरीबों को भोजन दान करें.इससे आपके रुके हुए काम धीरे-धीरे पूर्ण होने लगेंगे.