scorecardresearch
 

Surya Gochar 2026: आज सूर्य करेंगे अपनी उच्चराशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

Surya Gochar 2026: सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे मेष संक्रांति कहा जाता है. यह गोचर लगभग 30 दिनों तक सभी 12 राशियों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करेगा.

Advertisement
X
बढ़ने वाली है इन राशियों की परेशानियां (Photo: ITG)
बढ़ने वाली है इन राशियों की परेशानियां (Photo: ITG)

Surya Gochar 2026: आज (14 अप्रैल 2026) भगवान सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर को मेष संक्रांति कहा जाता है. वैदिक ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है, जो आत्मविश्वास, ऊर्जा, सम्मान और नेतृत्व के कारक हैं. मेष राशि सूर्य की उच्च राशि होती है, इसलिए इस समय सूर्य अत्यंत शक्तिशाली स्थिति में होंगे. सूर्य का यह गोचर लगभग 30 दिनों तक सभी 12 राशियों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करेगा. कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, कुछ को सावधानी रखनी होगी और कुछ को विशेष रूप से अपने निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे. आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि सूर्य गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन राशियों के लिए अशुभ.

मेष राशि

मेष राशि में ही सूर्य का गोचर होने से यह समय बेहद शुभ रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सरकारी कामों में सफलता के योग बनेंगे.

सावधानी: अहंकार और क्रोध से बचें, वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं.
सलाह: रोजाना सूर्य को जल अर्पित करें.

वृषभ राशि

इस राशि के लिए यह समय खर्चों में वृद्धि का संकेत देता है. विदेश या दूर स्थान से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं.

सावधानी: विवाद और अनावश्यक बहस से बचें.
सलाह: रविवार को लाल फल या मिठाई का दान करें और सूर्य को अर्घ्य दें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर लाभकारी रहेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे और करियर में उन्नति होगी. बिजनेस में भी लाभ के संकेत हैं.

Advertisement

सावधानी: गुस्से और जल्दबाजी से बचें.
सलाह: नियमित सूर्य को जल चढ़ाएं.

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह समय करियर में उन्नति और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी.

सावधानी: अहंकार और नकारात्मक सोच से दूर रहें.
सलाह: रविवार का व्रत रखें और जरूरतमंदों को भोजन दान करें.

सिंह राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में भी लाभ के योग हैं.

सावधानी: पारिवारिक रिश्तों में संतुलन बनाए रखें.
सलाह: सूर्य उपासना और दान करें.

कन्या राशि

यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. दूर स्थान से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. लेकिन धन और रिश्तों में सावधानी जरूरी है.

सावधानी: जल्दबाजी में निर्णय न लें और विवाद से बचें.
सलाह: सूर्य मंत्र का जाप करें और जल अर्पित करें.

तुला राशि

सूर्य इस राशि में नीच अवस्था में माने जाते हैं, इसलिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कार्यस्थल पर मेहनत अधिक करनी होगी. रिश्तों में तनाव संभव है.

सावधानी: पार्टनरशिप और रिश्तों में विवाद से बचें.
सलाह: सकारात्मक सोच बनाए रखें और सूर्य को जल चढ़ाएं.

वृश्चिक राशि

यह समय प्रतियोगी परीक्षा और कोर्ट केस में सफलता दिलाने वाला रहेगा. शत्रुओं पर विजय के योग हैं.

Advertisement

सावधानी: उधार लेन-देन से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
सलाह: रविवार को दान करें.

धनु राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. संतान से जुड़े मामलों में सुख मिलेगा.

सावधानी: क्रोध और अहंकार से बचें.
सलाह: नियमित सूर्य को अर्घ्य दें.

मकर राशि

सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और नौकरी के नए अवसर बनेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा.

सावधानी: घर-परिवार में विवाद से बचें.
सलाह: रविवार को दान करें.

कुंभ राशि

पराक्रम और आत्मबल में वृद्धि होगी. नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के संकेत हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा.

सावधानी: गुस्से और स्वास्थ्य लापरवाही से बचें.
सलाह: सूर्य उपासना नियमित करें.

मीन राशि

आर्थिक लाभ और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

सावधानी: वाणी में संयम रखें और अहंकार से बचें.
सलाह: सूर्य को जल अर्पित करें और दान करें.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement