scorecardresearch
 

Shukra Gochar 2026: सूर्य की राशि में शुक्र, 1 अगस्त तक इन 4 राशियों पर मंडराएगी मुसीबत

शुक्र देव अभी सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. इसके बाद शुक्र 1 अगस्त तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि कर्क, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल नहीं है.

Advertisement
X
शुक्र का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा. (Photo: ITG)
शुक्र का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा. (Photo: ITG)

4 जुलाई 2026 को शुक्र कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश किया था. इस राशि में शुक्र 1 अगस्त तक रहेंगे. इसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे. ज्योतिष में शुक्र को सुख-सुविधा, धन और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है. शुक्र का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा. हालांकि ज्योतिषविदों का कहना है कि कर्क, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल नहीं है. इन राशियों को 1 अगस्त तक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

कर्क राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां पैदा कर सकता है. धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. किसी को उधार देने या बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से पहले पूरी स्थिति का आकलन करें. नौकरी करने वालों के लिए नई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं, जो आगे चलकर अच्छे अवसरों का आधार बनेंगी. प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद होने की संभावना है, इसलिए संवाद बनाए रखना जरूरी होगा.

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को इस गोचर के दौरान अपने खर्चों और लेन-देन पर विशेष नजर रखने की जरूरत होगी. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना समझदारी होगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं मिल सकती हैं, लेकिन सफलता के लिए धैर्य और लगातार मेहनत जरूरी रहेगी. प्रेम संबंधों में भावनाओं की बजाय समझदारी से निर्णय लेना रिश्तों को मजबूत बनाए रखेगा.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में सावधानी का संकेत दे रहा है. निवेश या साझेदारी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा. नौकरी करने वालों को अपने प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, निजी रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ने से बचाने के लिए खुलकर बातचीत करना जरूरी होगा. संयमित व्यवहार कई समस्याओं को टाल सकता है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को इस अवधि में धन संबंधी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. बिना जांच-पड़ताल के किसी भी आर्थिक निर्णय से बचें. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पहचान दिला सकती है और नई जिम्मेदारियां भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती हैं. प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. ऐसे में जल्दबाजी में कोई फैसला लेने के बजाय धैर्य और आपसी विश्वास बनाए रखना अधिक लाभदायक रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement