Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का गोचर बहुत ही विशेष और शुभ माना जाता है. शुक्र ग्रह को सुख, संपत्ति, सौंदर्य, प्रेम और वैभव का कारक माना जाता है. जब भी शुक्र देव अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव सभी जातकों की आर्थिक स्थिति, करियर और जीवनशैली पर देखने को मिलता है.
पंचांग के अनुसार, धन के दाता शुक्र देव 29 जुलाई को सूर्य के स्वामित्व वाले उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं. शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन 4 विशेष राशियों वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन, के लिए अत्यंत शुभ व आर्थिक लाभ दिलाने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं कि शुक्र के इस नक्षत्र गोचर से किन 4 राशियों का भाग्य चमकने वाला है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय काफी शानदार रहने वाला है. बिजनेस से जुड़े लोगों को मनचाहा मुनाफा और सौदे मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे और आय के साधन मजबूत होंगे.
सलाह: विद्यार्थियों को इस दौरान अपनी पढ़ाई पर थोड़ा अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर काफी फलदायी रहेगा. बिजनेस के मुनाफे को बढ़ाने के लिए आपकी बनाई गई नई रणनीतियां पूरी तरह रंग लाएगी. आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार आएगा और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का सूर्य के नक्षत्र में गोचर करना बेहद शुभ रहेगा. अपनी माता जी के साथ समय बिताना आपके लिए सुकून भरा और भाग्योदय कराने वाला रहेगा. बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी प्रॉफिट डील मिल सकती है, जिससे कारोबार में विस्तार होगा.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद फायदेमंद साबित होगा. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे. भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे और उनके साथ सुखद समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा.