scorecardresearch
 

Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से मीन राशि में उल्टी चाल चलेंगे शनि देव, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, बरसेगा पैसा!

Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से शनि देव मीन राशि में उल्टी चाल चलेंगे और बेहद मजबूत स्थिति में आ जाएंगे. ग्रहों के इस बड़े फेरबदल से 4 भाग्यशाली राशियों के जीवन में तरक्की और धन लाभ के नए रास्ते खुलने वाले हैं.

Advertisement
X
शनि देव 27 जुलाई को मीन राशि में वक्री होने वाले हैं. (Photo: ITG)
शनि देव 27 जुलाई को मीन राशि में वक्री होने वाले हैं. (Photo: ITG)

Shani Vakri 2026: न्याय और कर्मफल दाता शनि देव 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि की वक्री चाल (उल्टी चाल) को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. जब शनि वक्री होते हैं, तो वे बेहद शक्तिशाली हो जाते हैं और जातकों को उनके कर्मों का फल अधिक तीव्रता से देते हैं. आमतौर पर शनि की उल्टी चाल से लोग डरते हैं, लेकिन मीन राशि में गुरु के घर में शनि का वक्री होना कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं कि 27 जुलाई से किन भाग्यशाली राशियों को शनि देव का विशेष आशीर्वाद मिलने जा रहा है.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि की यह चाल आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी सिद्ध होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. यदि आप लंबे समय से नौकरी बदलने का विचार कर रहे थे, तो इस दौरान अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. व्यापार में नए पार्टनर जुड़ेंगे. आपकी आय में अचानक वृद्धि हो सकती है. पुराने किए गए निवेशों से इस समय बड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं. जो काम पिछले कई महीनों से रुके हुए थे, वे अब गति पकड़ेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के लिए शनि देव दसवें भाव में वक्री हो रहे हैं, जो कर्म का स्थान है. नौकरीपेशा जातकों को बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है. बॉस और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. यदि आप खुद का कोई काम या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके पक्ष में रहेगा. जो लोग विदेश जाने या विदेशी कंपनियों से जुड़कर काम करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है.

Advertisement

तुला राशि (Libra)

शनि देव की वक्री चाल में आपको मिले-जुले लेकिन सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आपकी बातों का लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा, जिससे आप मार्केटिंग, सेल्स या कंसल्टेंसी के क्षेत्र में बड़ा लाभ कमाएंगे. धन संचय करने में आप सफल रहेंगे. अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन चुनौतियों को भी आसानी से पार कर लेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि की वक्री चाल सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि करेगी. इस अवधि में आप नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद था, तो वह सुलझ जाएगा. परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा. रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा. संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement