scorecardresearch
 

छपरा में पथराव का शिकार हुए BDO के सिर की सर्जरी, हालात संभालने गए थे, खुद पहुंच गए अस्पताल

एक पत्थर लगा... और सीधे ऑपरेशन थिएटर तक पहुंच गए BDO... बिहार के छपरा में पथराव के दौरान रिविलगंज के BDO रितेश कुमार सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है. उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि वे अभी सब-कॉन्शियस अवस्था में हैं.

Advertisement
X
पटना के अस्पताल में भर्ती हैं बीडीओ. (Photo: ITG)
पटना के अस्पताल में भर्ती हैं बीडीओ. (Photo: ITG)

किसी इलाके में तनाव हो और प्रशासन मौके पर पहुंचे, तो कोशिश हालात संभालने की होती है. बिहार के छपरा में हालात ऐसे बिगड़े कि पथराव शुरू हो गया. इसी दौरान एक पत्थर सीधे प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रितेश कुमार सिंह के सिर पर आकर लगा. चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें पटना रेफर करना पड़ा और अब उनके सिर की सर्जरी हुई है.

दरअसल, शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे छपरा शहर के खनुआ इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया. ऐसे माहौल के बीच पथराव शुरू हो गया. मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हालात को कंट्रोल करने में जुटे थे.

इसी दौरान रिविलगंज के BDO रितेश कुमार सिंह भी ड्यूटी पर मौजूद थे. तभी पथराव के बीच एक पत्थर उनके सिर पर आकर लगा. वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ें: तोड़फोड़, पथराव और हंगामा... मुजफ्फरपुर में बिजली उपभोक्ता बोले- प्रीपेड मीटर से कटे 5 हजार, बिजली भी गुल हो गई

इसके बाद घायल हालत में BDO को पहले स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया. लेकिन सिर में गंभीर चोट होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के अस्पताल रेफर कर दिया. पटना में डॉक्टरों ने उनकी जांच की और फिर सिर की सर्जरी की गई.

Advertisement

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, रितेश कुमार सिंह की हालत फिलहाल स्थिर है. हालांकि वे अभी सब-कॉन्शियस (Sub-conscious) हालत में हैं. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. अगले कुछ दिन उनके स्वास्थ्य के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं.

पथराव की घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. प्रशासन यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि हालात अचानक कैसे बिगड़े और पथराव किस परिस्थिति में हुआ.

फिलहाल सबसे बड़ी राहत की बात यही है कि गंभीर चोट के बावजूद BDO रितेश कुमार सिंह की सर्जरी सफल रही है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement