scorecardresearch
 

Virat Kohli & Anushka Sharma: अब तक कितनी बार विराट-अनुष्का ने किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन? जानें क्या क्या बातें हुई

Virat Kohli & Anushka Sharma: आईपीएल चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन के केली कुंज आश्रम पहुंचे और प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया. साल 2023 से अब तक विराट-अनुष्का ने कई बार महाराज जी के दर्शन किए. तो आइए जानते हैं कि दोनों ने कितनी बार महाराज जी के दर्शन किए और हर मुलाकात में क्या खास रहा.

Advertisement
X
इतनी बार वृंदावन गए विराट-अनुष्का (Photo: ITG)
इतनी बार वृंदावन गए विराट-अनुष्का (Photo: ITG)

Virat Kohli & Anushka Sharma Visited Premanand Maharaj Ashram: आईपीएल चैंपियन विराट कोहली मंगलवार (2 जून) को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे थे. जहां दोनों ने एक साथ केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और आश्रम में कुछ वक्त भी बिताया. साल 2026 में यह उनकी प्रेमानंद महाराज से तीसरी मुलाकात है. इस दौरान दोनों महाराज जी के दर्शन करने नंगे पैर पहुंचे, जो कि बहुत खास माना जा रहा है. 

चलिए अब जानते हैं कि इससे यानी 2 जून की मुलाकात से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कितनी बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने जा चुके हैं और किस किस विषय पर बातें हुईं?

सबसे पहली मुलाकात, 4 जनवरी 2023

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज के सबसे पहली बार दर्शन जनवरी 2023 में किए थे. इस वार्तालाप के दौरान दोनों ने महाराज जी के आगे हाथ जोड़े थे और सिर झुकाकर प्रणाम भी किया था. इस मुलाकात में विराट-अनुष्का अपनी बेटी वामिका को भी लाए थे.

साल 2025

दूसरी मुलाकात, 10 जनवरी 2025 

दूसरी मुलाकात विराट और अनुष्का ने जनवरी 2025 में की थी. इस दौरान यह स्टार कपल अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ महाराज जी का आशीर्वाद लेने बेहद सादगी भरे अंदाज में सुबह-सुबह आश्रम पहुंचा था. इस वार्तालाप के दौरान विराट ने पूछा था कि, 'असफलता से कैसे उभरें?' इस पर महाराज जी ने जवाब दिया था कि, 'अभ्यास करते रहो, जीत पक्की है. जैसे मेरे लिए भगवान का नाम जपना एक साधना है, वैसे ही तुम्हारे लिए क्रिकेट खेलना एक साधना है. बस नाम जप करते रहो.'

Advertisement

फिर अनुष्का शर्मा ने कहा कि, 'पिछली बार जब मैं आई थी, तो मेरे मन में बहुत सारे सवाल थे, लेकिन मैं उन्हें पूछ नहीं पाई थी. मैं मन ही मन आपसे बात कर रही थी. फिर मेरे मन में जो भी सवाल थे, उन्हें किसी न किसी और ने पूछ लिया था.' इस पर महाराज जी ने उत्तर दिया था कि, 'यह सब व्यवस्था श्रीजी ही करते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि हम आध्यात्मिक साधना के जरिए लोगों को खुशी दे रहे हैं, और ये एक खेल के जरिए पूरे भारत को खुशी देते हैं.'

तीसरी मुलाकात- 13 मई 2025

विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज के तीसरी बार दर्शन 13 मई 2025 को किए थे. उस वक्त ये दोनों आश्रम में करीब 2 घंटे 20 मिनट तक रहे थे. यह वार्तालाप तब हुई जब विराट कोहली टेस्ट मैच से रिटायरमेंट ले लिया था. दोनों ने महाराज जी को साष्टांग प्रणाम किया और उनका आशीर्वाद लिया. 

इस वार्तालाप में प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का से पूछा था कि, 'क्या आप दोनों खुश हैं?' इस पर विराट ने मुस्कुराते हुए कहा कि, 'हां'. इसके बाद महाराज जी ने दोनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि, 'जाओ, हमेशा खुश रहो और भगवान का नाम जपते रहो.' इस पर अनुष्का ने पूछा कि, 'बाबा, क्या सिर्फ नाम जपने से ही जीवन की हर बात पूरी हो जाएगी?' महाराज जी ने कहा, 'हां, नाम जपने से सब कुछ पूरा हो जाएगा.'

Advertisement

चौथी मुलाकात- 16 दिसंबर 2025

चौथी मुलाकात के दौरान यानी 16 दिसंबर को विराट और अनुष्का के गले में तुलसी की कंठी माला देखी गई थी. दोनों ने संत प्रेमानंद जी से दीक्षा ली थी. 

इस वार्तालाप में अनुष्का शर्मा ने महाराज जी से कहा कि, 'महाराज जी, हम आपके हैं और आप हमारे हैं.'  

इस पर प्रेमानंद जी ने मुस्कुराते हुए कहा कि, 'हम सब श्रीजी के हैं. खूब आनंद से रहो, खुश रहो और भगवान के भरोसे रहो. अपने काम को भगवान की सेवा समझकर करो. हमेशा ईमानदार और विनम्र रहो. जीवन में लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए. जब तक भगवान न मिल जाएं, तब तक हमारी यह यात्रा रुकनी नहीं चाहिए. हम इस दुनिया और इसके पार के सभी बंधनों को पार कर जाएं. एक बार उस ठाकुर जी को भी देख लें, जिनके हम वास्तव में हैं.'

साल 2026

पांचवी मुलाकात- 17 फरवरी 2026

पांचवी मुलाकात विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से 17 फरवरी 2026 को की थी. जहां उन्होंने बेहद सादगी से जमीन पर बैठकर प्रवचन सुना और भक्ति भाव में लीन नजर आए. दोनों आश्रम में लगभग 1 घंटे तक रहे और प्रेमानंद महाराज जी से वार्ता की. 

छठी मुलाकात- 20 अप्रैल 2026

Advertisement

20 अप्रैल को छठी बार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पूज्य प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे थे. उनकी यह मुलाकात भी पूरी तरह आध्यात्मिक और सादगी से भरी रही थी. सुबह के शांत माहौल में दोनों ने महाराज जी के सम्मुख बैठकर जीवन, कर्म और भक्ति को लेकर मार्गदर्शन लिया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement