First substantive debate of Monsoon Session: Anti-paper leak bill set for Tuesday amid standoff लोकसभा में एक दिन पहले पीएमओ में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने एंटी पेपर लीक बिल पेश किया था. हालांकि, इस बिल पर चर्चा की शुरुआत नहीं हो सकी थी. विपक्षी सदस्य चर्चा शुरू करने से पहले गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर अड़े हुए थे. इस बिल पर आज लोकसभा में चर्चा शुरू हो सकती है.
लोकसभा में दोपहर दो बजे से एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा शुरू हो सकती है. सत्तापक्ष और विपक्ष में इसे लेकर सहमति एक दिन पहले ही बन गई थी. स्पीकर ने इस बिल पर चर्चा के लिए छह घंटे का समय तय किया है. हालांकि, स्पीकर ने यह भी कहा है कि सभी को अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका दिया जाएगा. स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा करने से पहले भी यह कहा कि चर्चा का समय पक्ष-विपक्ष मिलकर तय करेंगे.
पश्चिम बंगाल की जाधवपुर सीट से टीएमसी के टिकट पर सांसद बनी सायोनी घोष ने अपना सियासी गियर बदल दिया है. ममता बनर्जी का साथ छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हो गई है. राजनीतिक पाला बदलते ही सायोनी घोष के राजनीतिक तौर-तरीके भी बदल गए हैं, अब मोदी सरकार के लिए सियासी ढा़ल बन रही हैं.
यह भी पढ़ें: शायरी वाले हमले से मोदी सरकार की ढाल तक... 4 महीने में कितनी बदल गईं सायोनी घोष?
संसद की कार्यवाही शुरू होने के पहले बीजेपी सांसदों ने संसद परिसर में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया. बीजेपी सांसद पेपर लीक को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.
राज्यसभा की कार्यवाही भी दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के बीच ही लिस्टेड बिजनेस लिए गए और इसके बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
लोकसभा में जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा शुरू हो गया. विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से सदन चलने देने की अपील करते हुए कहा कि जितना भी बड़ा मुद्दा हो, प्रश्नकाल में गतिरोध नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सदन में चर्चा होनी चाहिए. कितनी चर्चा हो, यह पक्ष-विपक्ष मिलकर तय करेंगे.
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी गई. स्पीकर ओम बिरला ने खिलाड़ियों को बधाई दी.