Health Horoscope 2023: नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और यह साल सेहत के लिहाज से सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो नए साल में मिथुन, कन्या, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. जबकि कुछ राशि के जातकों को शारीरिक और मानिसक पीड़ाएं सताएंगी. आइए जानते हैं कि स्वास्थ्य के मोर्चे पर नया साल आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष- इस वर्ष आपको हड्डियों की और पेट की समस्या से बचना होगा. वाहन चलाने में विशेष सावधानी रखें. रोगों के उपचार में लापरवाही न करें. चिकित्सक की सलाह मानें. सूर्य देव को नियमित रूप से जल अर्पित करें.
वृष- इस वर्ष स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा. कान नाक गले और हड्डियों को लेकर सावधान रहें. सेहत को लेकर व्यर्थ की चिंता न करें. थोड़ा टहलें और योग आदि करें. शनि देव की पूजा करना लाभकारी होगा.
मिथुन- स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा बना रहेगा. पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. मानसिक स्थिति में भी सुधार होगा. वर्ष के अंत में चोट चपेट से बचाव करें. दूसरों का वाहन मांगकर चलाने से बचें. "नमः शिवाय" का जाप करें.
कर्क- यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं दिखता. थायरॉइड, पेट, और मोटापे की समस्या से परेशानी होगी. व्यर्थ के तनाव और अवसाद से बचाव करें. चिकित्सा में किसी भी तरह की लापरवाही न करें. शनि देव की उपासना करना लाभकारी होगा.
सिंह- यह वर्ष आपकी सेहत के लिए मध्यम है. आपको छाती , हड्डियों तथा रक्तचाप का ध्यान रखना चाहिए. अगर मधुमेह है तो जरा भी लापरवाही घातक हो सकती है. अपने रूटीन पर ध्यान देने से लाभ होगा. सूर्य की नियमित उपासना करें.
कन्या- स्वास्थ्य के मामले में इस वर्ष सुधार होगा. धीरे धीरे स्थितियों में सुधार होता जायेगा. किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. हालांकि थोड़ा बहुत सर दर्द बना रह सकता है. बृहस्पति मन्त्र का नियमित रूप से जप करें.
तुला- स्वास्थ्य इस वर्ष बेहतर होता जाएगा. मानसिक तनाव घटने से राहत मिलेगी. खान पान और पेट के मामले में थोड़ी सावधानी रखनी होगी. खाली न बैठें, समय का सदुपयोग करें. भगवान शिव की उपासना करना लाभकारी होगा.
वृश्चिक- स्वास्थ्य के मामले में इस वर्ष सावधानी रखें. पेट, आंतों और बुखार की नियमित समस्याओं से बचें. खान पान पेट और बढ़ते मोटापे पर ध्यान दें. खाने पीने पर नियंत्रण रखना लाभदायक होगा. शनिदेव की उपासना करें, काली वस्तुओं का दान करें.
धनु- स्वास्थ्य की स्थिति में लगातार सुधार होता जाएगा. मानसिक चिंताओं तथा अवसाद से राहत मिलेगी. हड्डियों और आंखों की समस्या में सुधार होगा. केवल वर्ष के आरम्भ में स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें. सूर्य देव को नित्य जल चढ़ाएं, सूर्य मन्त्र का जप करें.
मकर- इस वर्ष स्वास्थ्य मध्यम दिखाई देता है. शुरुआत में थोड़ी पेट की समस्या रह सकती है. परन्तु बाद में धीरे धीरे सुधार होगा. आपको मुख्यतः अपने तनाव और मन पर ही ध्यान देना होगा. मंगलवार और शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ जरूर करें.
कुम्भ- आपके स्वास्थ्य के लिए वर्ष पहले से बेहतर रहेगा. मानसिक समस्याओं से राहत मिलेगी आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. बदन दर्द जैसी छोटी-मोटी समस्या दिखाई दे रही है. दवा खाने में और टहलने में लापरवाही न करें. शिव जी की नियमित रूप से उपासना करें.
मीन- इस वर्ष आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पुरानी समस्याओं से राहत मिलती जाएगी. हालांकि अति विश्वास में स्वास्थ्य की समस्याओं को नजरंदाज न करें. मोटापे रक्तचाप और पेट पर थोड़ा ध्यान देना होगा. नित्य शनि मन्त्र का जप करना लाभकारी होगा.