scorecardresearch
 

Dussehra 2026 Rashifal: दशहरे पर 100 साल बाद गजकेसरी योग, इन 5 राशियों पर बरसेगा छप्पर फाड़ पैसा

दशहरे पर आज गुरु और चंद्रमा के आमने-सामने रहने से गजकेसरी योग का निर्माण भी हो रहा है. इसके अलावा, तुला राशि में बुध-सूर्य-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग भी रहेगा. यह संयोग पांच राशियों को लाभान्वित करेगा.

Advertisement
X
दशहरे पर आज ग्रहों की दुर्लभ स्थिति बन रही है. (Photo: ITG)
दशहरे पर आज ग्रहों की दुर्लभ स्थिति बन रही है. (Photo: ITG)

आज देशभर में धूमधाम से दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है. इस बार दशहरे पर कुछ शुभ योग भी रहने वाले हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, आज चंद्रमा मकर राशि में श्रवण नक्षत्र के साथ रहेंगे. ऐसे में गुरु और चंद्रमा के आमने-सामने रहने से गजकेसरी योग का निर्माण भी हो रहा है. इसके अलावा, तुला राशि में बुध-सूर्य-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग भी रहेगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह दुर्लभ संयोग करीब 100 साल बाद बना है. यह संयोग पांच राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दशहरे का दिन अनुकूल रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं खूब काम करेंगी. कमाई के नए कई विकल्प सामने आएंगे. निवेश के लिए भी दिन बहुत अच्छा है. लेकिन सोच-समझकर ही किसी एक रास्ते पर आगे बढ़ें. भाई-बहनों की मदद से कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को कारोबार में साझेदारी से लाभ मिल सकता है. नए ग्राहक जुड़ने से काम आगे बढ़ेगा. कुछ नए स्रोतों से कमाई होने के संकेत हैं. आसानी से धन लाभ के योग दिख रहे हैं. लेकिन जल्दबाजी में बड़ी रकम निवेश करने से बचें. कामकाज के दौरान सावधानी रखें, क्योंकि जल्दबाजी में चोट लगने का खतरा हो सकता है.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक नौकरी की तलाश में हैं तो उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कहीं से आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है. किसी ग्राहक या सहकर्मी का संदेश मिलने पर तुरंत जवाब देना फायदेमंद रहेगा. हालांकि बच्चों से जुड़ा खर्च बढ़ सकता है. लेकिन आय के साधनों कमी नहीं आएगी. रोग-बीमारियों से राहत मिलने का योग है.

Advertisement

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन राहत देने वाला हो सकता है. सरकारी दफ्तर में अटकी फाइल आगे बढ़ने की संभावना है. कमाई के एक से अधिक स्रोतों से फायदा मिल सकता है. घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा. दोस्तों-रिश्तेदारों के सहयोग से आपके कुछ जरूर कार्य पूरे हो सकते हैं. नई संपत्ति, जमीन आदि की खरीदारी संभव है.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है. आमदनी बढ़ने पर पुराने कर्ज या उधार को चुकाने की योजना बनाएं. अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. नया घर, वाहन, जमीन आदि खरीदने की योजना बना सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement