scorecardresearch
 

Budh Uday 2026: 24 को मार्गी, 25 को उदय! जुलाई से अक्टूबर तक इन 4 राशियों को अमीर बनाएंगे बुध

24 जुलाई को बुध मार्गी होने वाले हैं. फिर अगले ही दिन यानी 25 जुलाई को बुध उदयवान भी हो जाएंगे. ग्रहों की यह स्थित जुलाई से अक्टूबर तक चार राशियों के लिए शुभ मानी जा रही है. ज्योतिषविदों का कहना है कि अगले चार महीने बुध की कृपा से चार राशियों पर खूब धन बरसेगा.

Advertisement
X
25 जुलाई को मार्गी होने के बाद बुध 24 अक्टूबर तक सीधी चाल चलेंगे. (Photo: ITG)
25 जुलाई को मार्गी होने के बाद बुध 24 अक्टूबर तक सीधी चाल चलेंगे. (Photo: ITG)

जुलाई के आखिरी सप्ताह में बुध देव अपने शुभ प्रभाव से कई राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस सप्ताह बुध लगातार दो दिन चाल बदलेंगे. पहले 24 जुलाई को बुध मार्गी होंगे और फिर 25 जुलाई को उदयवान होंगे. मार्गी बुध 24 अक्टूबर तक सीधी चाल चलेंगे. जबकि 18 अगस्त तक बुध उदयवान रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह अवस्था चार राशि के जातकों को भाग्यशाली बनाने वाली है. आइए जानते हैं.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं, इसलिए इस उदय का सबसे सीधा प्रभाव इसी राशि पर माना गया है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और बड़े अवसर मिल सकते हैं. नया बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. आपकी वाणी और तार्किक सोच से लोग प्रभावित होंगे, जिससे लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बनेगी.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का उदय आर्थिक मामलों में राहत देने वाला माना जा रहा है. रुका हुआ या फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का संतोषजनक परिणाम मिलने के संकेत हैं. आर्थिक और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक वातावरण बना रह सकता है.

Advertisement

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है. निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. परिवार में चल रहे पुराने मतभेद समाप्त होने की संभावना है, जिससे घर का माहौल पहले से अधिक शांत और सुखद रहेगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलने के संकेत हैं. इससे आपके काम की गति और आत्मविश्वास दोनों बढ़ सकते हैं.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का उदय सामाजिक और पेशेवर जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. मीडिया, लेखन, मार्केटिंग या बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है. आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. मित्रों और करीबी लोगों का सहयोग भी इस दौरान आपके पक्ष में बना रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement