scorecardresearch
 

जयपुर: पति की हत्या कर कचरा गाड़ी में फेंका शव, फिर डंपयार्ड पहुंची और लगा दी आग

जयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी. फिर नाबालिग बेटे के साथ मिलकर उसके शव को कचरा उठाने वाली गाड़ी में डाल दिया.

Advertisement
X
पत्नी ने बर्थडे के दिन की पति की हत्या. (Photo: Screengrab)
पत्नी ने बर्थडे के दिन की पति की हत्या. (Photo: Screengrab)

जयपुर में युवक की हत्या कर शव प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शव की पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने ज्वलनशील केमिकल डालकर आग लगा दी, हालांकि शव पूरी तरह नहीं जल पाया. मामला करधनी थाना इलाके का है. जहां गुरुवार सुबह निवारू पुलिया से कुछ ही दूरी पर एक खाली प्लॉट की झाड़ियों में अधजला शव मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को देखते हुए FSL टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए.

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को प्लास्टिक के बड़े कट्टे में बांधकर यहां लाकर फेंका गया. पहचान छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल का छिड़काव कर आग लगा दी गई. जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. इसी दौरान मृतक की पत्नी नोक्षम ने गुरुवार सुबह ही एक अन्य पुलिस थाने में पति की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंच गई. तभी पुलिस भी मामले की पड़ताल करते हुए पत्नी तक जा पहुंची और शक के आधार पर पुलिस ने पत्नी को ही हिरासत में ले लिया.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर हत्याकांड: हाथ में गंगाजल, जुबां पर इनकार... भड़के प्रेमी ने रेत दिया शादीशुदा खुशबू का गला!

जब पुलिस ने मृतक की पत्नी नोक्षम से कड़ी पूछताछ की तो काफी देर तक तो उसने गुमराह किया लेकिन आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर उससे मारपीट करता था. बुधवार रात भी विवाद हुआ. जिसके बाद गुस्से में उसने हथौड़े से हमला कर दिया और पति बेहोश होकर गिर पड़ा व उसकी मौत हो गई.

Advertisement

बर्थडे के दिन की गई हत्या

इसके बाद महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर शव को कचरा उठाने वाली गाड़ी में डाला और निवारू रोड स्थित खाली प्लॉट में ले जाकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, ताकि पहचान मिटाई जा सके. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों घर लौट आए.

करधनी थानाधिकारी सवाई सिंह के अनुसार मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी शेख सहान के रूप में हुई है, जो जयपुर के खोरा बीसल इलाके में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था. मृतक के शव को हत्या कर पेट्रोल छिड़क कर जलाया गया था. हैरानी की बात यह है कि जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन मृतक का जन्मदिन भी था. फिलहाल पुलिस आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर मामले की गहराई से जांच कर रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement