scorecardresearch
 

कांग्रेस की राज्यसभा लिस्ट जारी: पवन खेड़ा की 'तपस्या' हुई पूरी, खड़गे के साथ कर्नाटक से जाएंगे संसद; मीनाक्षी नटराजन को MP से टिकट

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की. पवन खेड़ा और मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक से, मीनाक्षी नटराजन मध्य प्रदेश से और प्रणव झा झारखंड से बने उम्मीदवार...

Advertisement
X
कांग्रेस आलाकमान ने पुराने करीबियों और प्रवक्ताओं पर जताया भरोसा.(Photo:ITG)
कांग्रेस आलाकमान ने पुराने करीबियों और प्रवक्ताओं पर जताया भरोसा.(Photo:ITG)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूर की गई इस सूची में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा का है, जिन्हें कर्नाटक कोटे से उच्च सदन भेजा जा रहा है.

इस सूची में सबसे ज्यादा ध्यान पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा के नाम ने खींचा है. उन्हें कर्नाटक से राज्यसभा का टिकट दिया गया है.

क्या है 'तपस्या' का पुराना संदर्भ?
दरअसल, 30 मई 2022 को जब कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों (पी चिदंबरम, जयराम रमेश, राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी और इमरान प्रतापगढ़ी आदि) के नामों का ऐलान किया था, तब उस लिस्ट से पवन खेड़ा का नाम गायब था. 

टिकट न मिलने से आहत खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक लाइन लिखकर अपना दर्द बयां किया था, जो बेहद वायरल हुई थी- ''शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई.'' साल 2026 की इस नई लिस्ट ने खेड़ा की उसी 'तपस्या' को पूरा करते हुए उन्हें संसद का टिकट सौंप दिया है.

Advertisement

कांग्रेस के सबसे मजबूत गढ़ कर्नाटक से तीन दिग्गजों को मैदान में उतारा गया है:

मल्लिकार्जुन खड़गे: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे खुद कर्नाटक से उच्च सदन के लिए दांव आजमाएंगे.

पवन खेड़ा: पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मुखर चेहरा.

मंसूर अली खान: अल्पसंख्यक समुदाय के बड़े चेहरे के रूप में इन्हें कर्नाटक से तीसरी सीट का प्रत्याशी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: पवन खेड़ा की लंबी तपस्‍या, क्‍या चार साल बाद म‍िलेगा तम‍िलनाडु में फल?

मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन
राहुल गांधी की कोर टीम की पुरानी और बेहद भरोसेमंद सदस्य रहीं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट दिया गया है. मंदसौर से लोकसभा सांसद रह चुकीं नटराजन को उच्च सदन में भेजकर कांग्रेस ने मालवा अंचल और महिला नेतृत्व को बड़ी ताकत दी है.

राजस्थान से नीरज डांगी
राजस्थान से दलित समुदाय के मजबूत नेता और मौजूदा राज्यसभा सांसद नीरज डांगी पर कांग्रेस आलाकमान ने दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से मैदान में उतारा है.

तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती
कांग्रेस के डेटा और एनालिटिक्स विभाग के चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती को तमिलनाडु कोटे से राज्यसभा भेजा जा रहा है. प्रवीण चक्रवर्ती को राहुल गांधी के बेहद करीबी नीतिगत सलाहकारों में गिना जाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, सतीश पूनिया और तरुण चुघ को टिकट, जानें किस राज्य से कौन उम्मीदवार

झारखंड से प्रणव झा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और संचार विभाग से जुड़े सीनियर नेता प्रणव झा को झारखंड से राज्यसभा का टिकट दिया गया है. मीडिया मैनेजमेंट और संगठन में संकटमोचक की भूमिका निभाने वाले प्रणव झा के लिए यह एक बड़ा सांगठनिक इनाम माना जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement