ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. नवरात्र के दौरान शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. इस भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अनुसार यह हादसा झांसी-शिवपुरी हाईवे पर स्थित चिनौर रोड की ढलान पर हुआ.