scorecardresearch
 

Honeymoon Murder: '24 घंटे भी लग रहे 24 साल जैसे...,' राजा रघुवंशी मर्डर केस में सुनवाई टलने से टूटा परिवार का सब्र

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सुनवाई टाल दी है. अदालत ने आरोपी सोनम रघुवंशी से कहा कि वह या तो सरेंडर करें और गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद दोबारा जमानत याचिका दाखिल करें या फिर अदालत मामले के गुण-दोष के आधार पर फैसला करेगी. अगली सुनवाई अब 23 जुलाई को होगी.

Advertisement
X
सुप्रीम कोर्ट ने फिर सुनवाई टाली. (File photo: ITG)
सुप्रीम कोर्ट ने फिर सुनवाई टाली. (File photo: ITG)

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में एक बार फिर सुनवाई टल गई है. मेघालय सरकार की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 23 जुलाई तय की है. सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी सोनम रघुवंशी से कहा कि वह या तो सरेंडर करें और गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद दोबारा जमानत याचिका दाखिल करें, या फिर अदालत मामले के गुण-दोष के आधार पर फैसला सुनाएगी.

मामले में लगातार सुनवाई टलने से मृतक राजा रघुवंशी के परिवार की चिंता और निराशा बढ़ गई है. परिवार का कहना है कि लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बार-बार तारीख मिलने से उम्मीद कमजोर पड़ती जा रही है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी के सामने दो विकल्प रखे. अदालत ने कहा कि यदि वह सरेंडर करती हैं तो गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद दोबारा जमानत याचिका दायर कर सकती हैं. दूसरा विकल्प यह है कि अदालत मौजूदा रिकॉर्ड और मामले के गुण-दोष के आधार पर फैसला सुनाएगी.

23 जुलाई को होगी मामले की अगली सुनवाई

अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी. जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में अब तक चार से अधिक बार सुनवाई की तारीख पड़ चुकी है. सुनवाई टलने के बाद राजा रघुवंशी के परिवार ने निराशा जताई है. मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि हर बार नई तारीख मिलने से परिवार का भरोसा कमजोर होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनके भाई को अब तक न्याय नहीं मिल सका है और लगातार देरी परिवार के लिए मानसिक पीड़ा का कारण बन रही है.

Advertisement

विपिन रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट से मामले में जल्द निर्णय लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि जितने दिन सोनम रघुवंशी जेल से बाहर रहेंगी, उतनी ही आशंका रहेगी कि सबूत प्रभावित हो सकते हैं या नष्ट किए जा सकते हैं. अपने भाई को याद करते हुए विपिन रघुवंशी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि राजा को न्याय मिलने का इंतजार अब इतना लंबा हो गया है कि 24 घंटे भी 24 साल जैसे महसूस होते हैं. उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि मामले में एक निश्चित तारीख तय कर जल्द सुनवाई पूरी की जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके.

लगातार टलती सुनवाई से बढ़ी राजा के परिवार की चिंता

राजा रघुवंशी के परिवार का कहना है कि लगातार सुनवाई टलने से उनका हौसला और उम्मीद दोनों कमजोर पड़ते जा रहे हैं. परिवार के मुताबिक, न्याय मिलने में हो रही देरी से न्याय व्यवस्था पर उनका विश्वास भी प्रभावित हो रहा है. परिवार ने उम्मीद जताई कि 23 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई में मामले पर आगे की कार्रवाई होगी और जल्द कोई ठोस फैसला सामने आएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement