scorecardresearch
 

शक ने बनाया शैतान! SAF आरक्षक ने पत्नी पर ढाया कहर, शरीर पर 7 जगह दिए जलने के जख्म

ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. चरित्र शक में एक SAF आरक्षक ने अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. आरोप है कि उसने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर गर्म प्रेस से शरीर को सात जगह दाग दिया. गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती है, जबकि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
X
पत्नी अस्पताल में भर्ती.(Photo: Screengrab)
पत्नी अस्पताल में भर्ती.(Photo: Screengrab)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 13वीं बटालियन में पदस्थ SAF आरक्षक राजेंद्र परिहार पर अपनी पत्नी पूजा परिहार के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है. चरित्र पर शक के चलते आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी को बंधक बनाकर उसके साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं.

आरोप है कि आरक्षक ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की. इसके बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए और जमीन पर पटककर बुरी तरह पीटा. इतना ही नहीं, उसने गर्म प्रेस से महिला के शरीर को सात अलग-अलग जगहों पर दाग दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई.

यह भी पढ़ें: चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला... ग्वालियर-इंदौर हाईवे पर आधी रात को मची चीख-पुकार, बाल-बाल बचे 50 मुसाफिर

घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

सरकारी आवास में हुई वारदात, चरित्र को लेकर करता था शक

जानकारी के मुताबिक, मामला ग्वालियर स्थित 13वीं बटालियन के सरकारी आवास का है. आरोपी राजेंद्र परिहार और उसकी पत्नी पूजा परिहार वहीं रहते थे. बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और उसे लेकर अक्सर विवाद करता था.

Advertisement

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखता था और उसे घर से बाहर जाने तक पर आपत्ति जताता था. घटना वाली रात भी खाना खाने के बाद महिला घर के बाहर टहलने गई थी.

जब वह वापस लौटी तो पति ने उससे पूछताछ शुरू कर दी. बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया और कथित तौर पर पत्नी पर हमला कर दिया.

मारपीट के बाद गर्म प्रेस से दागा, चीखें सुन पहुंचे लोग

आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद उसे जमीन पर पटककर पीटा गया. महिला के मुताबिक, आरोपी ने गर्म प्रेस को शरीर पर सात बार लगाया, जिससे उसके शरीर के कई हिस्से झुलस गए.

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया गया और मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी गई. परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है.

घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई दिखाई दे रही है. वीडियो में उसकी हालत बेहद खराब नजर आ रही है.

Advertisement

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

अस्पताल में प्राथमिक उपचार मिलने के बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक राजेंद्र परिहार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पीड़िता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है.

फिलहाल, आरोपी पुलिस हिरासत में है और जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं. वहीं इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement