scorecardresearch
 

शादी के 2 महीने बाद फंदे से लटकी मिली दुल्हन, पति बोला- जीजा से अफेयर खुलने पर दी जान

छतरपुर जिले में शादी के दो महीने के अंदर नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली. घटना के बाद कथित चैट, प्रेम प्रसंग के आरोप और पति की हत्या की साजिश वाले दावे ने मामले को नया मोड़ दे दिया है. पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

Advertisement
X
शादी के दो महीने बाद महिला ने किया सुसाइड. (Photo: ITG)
शादी के दो महीने बाद महिला ने किया सुसाइड. (Photo: ITG)

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. शादी को अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए थे. घर में नई दुल्हन के आने की खुशियां पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थीं कि अचानक उसकी मौत की खबर ने दोनों परिवारों को सदमे में डाल दिया. नवविवाहिता मनीषा पटेल अपने ससुराल में फंदे पर लटकी मिली. हालांकि मामला सिर्फ आत्महत्या तक सीमित नहीं रहा. घटना के बाद सामने आए कथित चैट, कथित प्रेम प्रसंग के आरोप और पति के सनसनीखेज दावों ने पूरे मामले को रहस्यपूर्ण बना दिया है.

यह मामला छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक भभुआ निवासी मनीषा पटेल की शादी 5 मई 2026 को पाय ग्राम पंचायत के फकीरा पुरवा निवासी शिवम पटेल के साथ हुई थी. शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 26 जून की सुबह अचानक मनीषा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर हर किसी चौंका दिया.  इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया. 

मनीषा की मौत के बाद मामला उस समय नया मोड़ लेता दिखाई दिया जब ससुराल पक्ष ने कई गंभीर आरोप लगाए. परिवार का कहना है कि मनीषा का अपने जीजा अजय पटेल निवासी नुना गांव, थाना गढ़ीमलहरा के साथ कथित प्रेम प्रसंग था. ससुराल पक्ष का दावा है कि उनके पास दोनों के बीच हुई बातचीत के कथित स्क्रीनशॉट भी मौजूद हैं. हालांकि इन कथित चैट की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

दो महीने में उजड़ गई नई गृहस्थी

इस बीच मृतका के पति शिवम पटेल ने भी चौंकाने वाला दावा किया है. शिवम का कहना है कि उसे पहले से कुछ ऐसे इनपुट मिले थे, जिनसे उसे अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा था. उसका आरोप है कि उसकी हत्या की भी साजिश रची जा रही थी. शिवम का कहना है कि उसने इस संबंध में अपने ससुर को पहले ही जानकारी दे दी थी. पति के इस दावे के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है.

ससुराल पक्ष का कहना है कि घटनाक्रम सामने आने के बाद मनीषा मानसिक दबाव और आत्मग्लानि में थी. परिवार का मानना है कि इसी मानसिक स्थिति के चलते उसने यह कदम उठाया. हालांकि यह परिवार का दावा है और इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. अब इस मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या यह सिर्फ आत्महत्या का मामला है. क्या इसके पीछे पारिवारिक विवाद था. क्या कथित प्रेम प्रसंग और कथित चैट का इस घटना से कोई संबंध है. या फिर इस पूरे मामले में अभी कई और परतें खुलना बाकी हैं. इन सभी सवालों के जवाब फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएंगे.

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि जांच सिर्फ इसी आधार पर सीमित नहीं रखी गई है. पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. मोबाइल फोन, डिजिटल साक्ष्य, कथित चैट, कॉल रिकॉर्ड, पारिवारिक संबंध और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके. खजुराहो एसडीओपी मनमोहन बघेल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नवविवाहिता की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था. 

Advertisement

डिजिटल साक्ष्यों की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल इस घटना ने पूरे क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. शादी के कुछ ही हफ्ते बाद एक नवविवाहिता की मौत, उसके बाद सामने आए कथित चैट, कथित प्रेम प्रसंग के आरोप और पति के हत्या की साजिश वाले दावे ने इस मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है. अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है, क्योंकि जांच पूरी होने के बाद ही इस रहस्यमयी मौत की असली तस्वीर सामने आ सकेगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement