हो सकता है कि एक नई रिसर्च आपको हैरान कर दे लेकिन इसका दावा यही है कि सेक्स के बाद आई लव यू कहने से संबंधों में दरार आने की आशंका बहुत अधिक बढ़ जाती है.
इलिनॉयस स्टेट यूनिवर्सिटी की कम्यूनिकेशन प्रोफेसर सांड्रा मेट्स ने अपनी एक रिसर्च के नतीजे में कहा है कि सेक्स करने से पहले और इसके बाद आई लव यू कहने का बहुत असर होता है.
मेट्स के अनुसार, इन तीन जादुई शब्दों का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है. रिसर्च में कहा गया है कि ऐसा करने से रिलेशनशिप में दरार आने की आशंका कई गुणा बढ़ जाती है.
सांड्रा ने अपनी स्टडी के लिए कॉलेज जाने वाले 300 युवाओं पर रिचर्स की, जिसमें लड़के लड़कियां दोनों शामिल थे. शोध के अनुसार, शारीरिक संबंध का बनाने से वहीं सेक्स के बाद आई लव यू कहने से कड़वाहट ही आती है.
शारीरिक संबंध के लिए एक-दूसरे पर भरोसा होना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में पहले अपने पार्टनर को अपने प्यार का यकीन दिलाना और फिर उसके बाद कदम आगे बढ़ाना ही सही है.
इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि ऐसी रिसर्च करने वाली मेट्स अकेली नहीं है. कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के एक अन्य शोध में भी यही बात कही गई है. इस शोध में कहा गया है कि जिन रिलेशनशिप में पहले शारीरिक संबंध बनते हैं और प्यार का इजहार बाद में होता है वहां रिश्ते के टूटने की आशंका बहुत अधिक होती है. जबकि जिस रिश्ते में पहले प्यार होता है और फिर सेक्स, वे रिश्ते ज्यादा कामयाब साबित होते हैं.
शोध के अनुसार, कोर्टशिप एक-दूसरे पर भरोसा बनाने और एक-दूसरे को लेकर फैसला लेने का अंतिम पड़ाव होता है. जब वे एक-दूसरे को अपने उपयुक्त पाते हैं तभी वे ऐसे संबंध बनाते हैं. ऐसे में जो जोड़े समय लेते हैं और पहले बातचीत करते हैं फिर शारीरिक संबंधों के बारे में सोचते हैं, रिश्ते के मामले में वे ज्यादा कामयाब साबित होते हैं.