scorecardresearch
 

अंतरंग संबंधों के लिए ये समय होता है परफेक्ट

क्या आप जानते हैं अंतरंग संबंधों के लिए सबसे उपयुक्त समय क्या होता है? हो सकता है कि आपने कभी भी इस बारे में सोचा न हो लेकिन शोधकर्ताओं ने इस पर काफी गहन अध्ययन किया है.

Advertisement
X
best time for sex
best time for sex

क्या आप जानते हैं अंतरंग संबंधों के लिए सबसे उपयुक्त समय क्या होता है? हो सकता है कि आपने कभी भी इस बारे में सोचा न हो लेकिन शोधकर्ताओं ने इस पर काफी गहन अध्ययन किया है.

सेक्स के लिए रात का समय नहीं ब‍ल्क‍ि सुबह 5:48 का समय सबसे बेहतर होता है. सामान्यतः लोग सुबह की सैर और योगा के लिए सोचते हैं.

इटैलियन शोधकर्ताओं के अनुसार, सुबह के इस वक्त महिला और पुरुष दोनों में टेस्टोस्टेरॉन का लेवल सबसे उच्च होता है.

इसके साथ ही दोनों का एनर्जी लेवल भी उच्च होता है. वहीं मानसिक रूप से भी दोनों कहीं उलझे हुए नहीं होते हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो सेक्स के लिए इससे बेहतर समय कोई दूसरा नहीं हो सकता.

शोधकर्ताओं का कहना है इससे पूर्व एक अन्य स्टडी में कहा गया था कि सूरज की रौशनी से टेस्टोस्टेरॉन और अधिक सक्रिय हो जाता है.

शोध के अनुसार, सुबह के वक्त उस वक्त तक भी उसका टेस्टोस्टेरॉन लेवल उच्च ही रहता है. ये सामान्य से 25-50 प्रतिशत तक अधिक होता है. जबकि दिन में और रात के वक्त ये कई कारकों की वजह से प्रभावित होता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement