scorecardresearch
 

...तो इसलिए आसानी से I LOVE YOU नहीं कह पाते लड़के

लड़कियों की एक सबसे बड़ी शिकयत तो यह होती है कि जितनी बार वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को आई लव यू कहती हैं उनका ब्वॉयफ्रेंड उतनी बार उनसे मोहब्बत का इजहार नहीं कर पाता. जानिए इसके पीछे क्‍या है कारण... 

Advertisement
X
प्यार का इजहार
प्यार का इजहार

ज्यादातर लड़कियों को अपने पार्टनर या ब्वॉयफ्रेंड से शिकायत होती है कि वे उनके सामने प्यार का इजहार नहीं करते हैं. लड़कियों की एक सबसे बड़ी शिकयत तो यह होती है कि जितनी बार वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को आई लव यू कहती हैं उनका ब्वॉयफ्रेंड उतनी बार उनसे मोहब्बत का इजहार नहीं करता है.

हालांकि हर किसी के साथ ऐसा होता हो ये जरूरी नहीं है लेकिन अक्सर ऐसी शिकायतें सुनने को मिल जाती हैं. कई बार लड़कियां इसी बात के आधार पर अपने पार्टनर को जज करना शुरू कर देती है जिसका परिणाम टकराव के सिवा कुछ भी नहीं निकलता.

ऐसी स्थिति में ये समझना बेहद जरूरी है कि लड़के और लड़कियां दोनों ही अलग-अलग तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं. लड़के भी उस बात को उसी तरह देखते हों.

Advertisement

यहां कुछ ऐसी ही वजहों का जिक्र है जिसकी वजह से लड़के आई लव यू कहने से कतराते हैं:

1. कई बार ऐसा होता है कि पुरुष कुछ लोगों के बीच में घिरे होते हैं. ज्यादातर पुरुषों को ऐसी स्थिति में निजी जिंदगी की बातें करना पसंद नहीं आता है. ऐसे में वो कुछ भी ऐसा कहने से बचते हैं जिससे उनकी पर्सनल लाइफ की बातें दूसरों के कानों में पड़ें.

2. ज्यादातर लड़कों को लगता है कि प्यार तो है ही. ऐसे में उसे बार-बार कहने की क्या जरूरत है.

3. कई बार पुरुषों को ऐसा भी लगता है कि एक ही बात को बार-बार कहने से उस बात की कीमत कम हो जाती है. कहने को तो ये मैजिकल वर्ड हैं लेकिन बार-बार कहने से इनका चार्म खो जाता है.

4. शायद आप ये वजह जानकर हैरान हों. पर ये सच है कि लड़के शर्माते भी हैं. बार-बार आई लव यू बोलना उनके लिए इतना आसान नहीं, जितना आप समझती हैं.

5. एक स्‍टडी में ये बात सामने आई है कि अपने प्‍यार का इजहार करने में लड़के, लड़कियाें से काफी पीछे हैं. वे केयर तो करते हैं पर जरूरी नहीं कि अपनी फीलिंग्‍स को जता भी सकें.

 

Advertisement
Advertisement