scorecardresearch
 

रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के 5 नायाब तरीके

हर रिश्ते में रूठना-मनाना तो चलता ही रहता है. कई बार ऐसा होता है कि आपका एक छोटा सा मजाक आपकी गर्लफ्रेंड को पसंद नहीं आता है और वो आपसे नाराज हो जाती है.

Advertisement
X
रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके
रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके

हर रिश्ते में रूठना-मनाना तो चलता ही रहता है. कई बार ऐसा होता है कि आपका एक छोटा सा मजाक आपकी गर्लफ्रेंड को पसंद नहीं आता है और वो आपसे नाराज हो जाती है. आप उसे लाख मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन वो आपकी एक भी नहीं सुनती है.

ऐसे में परेशान होने से चीजें सुधरने के बजाय और बिगड़ ही जाती हैं. ये वो वक्त होता है जब आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत होती है. अगर आप चाहें तो इन उपायों को अपना सकते हैं. यकीन मानिए इन तरीकों को आजमाकर आप अपनी गर्लफ्रेंड को आसानी से मना सकते हैं:

1. जिस भी बात पर आप दोनों का झगड़ा हुआ है उस बात को आराम से बैठकर दोबारा डिस्कस करें. दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार होना चाहिए. सच बोलना हमेशा फायदेमंद होता है.

2. बात करते समय ये ध्यान जरूर रखें कि बहस की स्थिति न बनने पाए. किसी भी मुद्दे पर बहस करना नुकसानदायक हो सकता है. गलती मानना ही काफी नहीं है. आपके पार्टनर को इस बात का एहसास कराना भी जरूरी है कि आपको वाकई उस बात के लिए पछतावा है.

Advertisement

3. अपनी गर्लफ्रेंड को ये बताएं कि वो आपके लिए कितनी खास हैं और आप इस रिश्ते को जिन्दगीभर प्यार और ईमानदारी के साथ निभाना चाहते हैं. गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर उससे ये बातें कहना बहुत प्रभावशाली रहेगा.

4. बातों ही बातों में कुछ आपका मजाकिया अंदाज आपकी रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने में बहुत कारगर साबित हो सकता है.

5. ऐसी बातें कहने से बचें जो आपकी गर्लफ्रेंड को बुरी लग सती हैं आप चाहें तो डिनर का प्लान बनाकर उसे सरप्राइज भी दे सकते हैं. उम्मीद है कि आपकी गर्लफ्रेंड को आपकी ये अदा पसंद आएगी और वो अपना गुस्सा भूल जाएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement