World Largest Waist: आज के समय गलत खान-पान और सुस्त लाइफस्टाइल के कारण लोगों का वजन बढ़ना आम बात है. कोई अपने आइडियल वजन से 5 किलो अधिक है, कोई 10 किलो तो कोई 20 किलो तक. हर इंसानी का वजन उसकी लाइफस्टाइल और एक्स्ट्रा कैलोरीज के कारण ही बढ़ता है. लेकिन अमेरिका के एक शख्स ऐसे थे जिनका अधिकतम वजन 545 किलो था. इसके साथ ही उनकी कमर का साइज 119 इंच यानी करीब 302 सेमी था. 1991 में वॉल्टर की मौत हो गई थी. उनका इतना वजन कैसे बढ़ा था, ये भी जान लीजिए.
1944 में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में जन्मे वॉल्टर हडसन का नाम आज भी दुनिया के सबसे भारी इंसानों की लिस्ट में आता है. 1987 में जब उनका वजन मापा गया, तो कांटा 545 किलोग्राम पर जाकर रुका था. यह वजन इतना ज्यादा था कि वॉल्टर पिछले 9 सालों से अपने बिस्तर से नहीं उठे थे. उनकी कमर का साइज का नाम अभी भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है.
वॉल्टर की कहानी दुनिया के सामने तब आई जब एक दिन वह अपने बेडरूम के दरवाजे में फंस गए थे. उन्हें वहां से निकालने के लिए फायर फाइटर्स को बुलाना पड़ा. स्थिति इतनी गंभीर थी कि दीवार का एक हिस्सा तोड़ना पड़ा ताकि उन्हें बाहर निकाला जा सके. इस घटना ने रातों-रात उन्हें मीडिया की सुर्खियों में ला दिया. इसके बाद ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने उनकी कमर और वजन की पुष्टि की थी.
वॉल्टर के इतने विशाल शरीर के पीछे उनकी बिना कंट्रोल वाली डाइट थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक दिन में इतना खाना खा जाते थे जो कई परिवारों के लिए काफी हो. उनके नाश्ते में ही 2 दर्जन अंडे, ढेर सारे टोस्ट और जूस शामिल होता था. दिन भर में वह भारी मात्रा में नॉनवेज, पास्ता, केक और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करते थे. यही कारण था कि जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही उनका शरीर उनके नियंत्रण से बाहर हो गया.
मशहूर डाइटिशियन डिक ग्रेगोरी की मदद से वॉल्टर ने अपना वजन घटाने का प्रयास भी किया था. एक समय उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया था, लेकिन यह बदलाव ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका. 1991 में सिर्फ 47 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया. उनके अंतिम संस्कार के लिए एक विशेष स्टील का ताबूत बनवाया गया था, जो साढ़े चार फीट चौड़ा था.