Parliament Monsoon Session लोकसभा में मंगलवार को एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा की शुरुआत हुई थी. इस बिल पर आज भी चर्चा जारी है. लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 12 बजे से इस बिल पर चर्चा की शुरुआत हो गई है. जेडीयू के सांसद दिलेश्वर कामत ने आज चर्चा की शुरुआत की है.
वहीं, राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने एक दिन पहले सीपीएम के दिल्ली कार्यालय पर रेड का मुद्दा उठाया. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए सरकार को घेरा. वहीं, नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि यह सामान्य बात है. जेपी नड्डा ने कहा कि स्टूडेंट एक्टिविस्ट के तौर पर मैं भी दो बार गिरफ्तार हुआ हूं.
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा की शुरुआत हो गई है. दूसरे दिन की चर्चा की शुरुआत बिहार के सुपौल से जेडीयू के सांसद दिलेश्वर कामत ने की है. दिलेश्वर कामत ने इस बिल को एनडीए सरकार के प्रति लोगों में उम्मीद और भरोसा जताने वाला बताया और कहा कि यह बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला विधेयक है.
लोकसभा में भी गृह मंत्री सदन में आओ, सदन में आओ के नारे लगे. स्पीकर ओम बिरला ने चेयर से कहा भी कि अगर आप सदन चलाना नहीं चाहते, तो मैं सदन बंद कर दूंगा. स्पीकर ने विपक्षी सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसको आना है, किसको नहीं आना ये आप तय नहीं करोगे. जिस मंत्री का विधेयक है, वह यहां मौजूद हैं.
राज्यसभा में बुधवार को भी हंगामा जारी रहा. सदन की कार्यवाही हंगामे के बीच पहले 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. 12 जब दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने गृह मंत्री के सदन में नहीं आने पर सवाल उठाया और कहा कि उनको जवाब देना चाहिए छात्रों के साथ हुई बर्बरता का. इस दौरान राज्यसभा में गृह मंत्री सदन में आओ और गृह मंत्री जवाब दो, जवाब दो के नारे भी लगे. हंगामे के कारण सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है. लोकसभा में लिस्टेड बिजनेस लिए जा रहे हैं. वहीं, राज्यसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया.
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा का आज दूसरा दिन है. लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी रहेगी. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस बिल पर 12.30 बजे बोलेंगे.
राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित हो गई है. सभापति सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
नेता सदन जेपी नड्डा ने इस पर कहा कि जो बात जॉन ब्रिटास ने कही, वह कानून व्यवस्था के लिहाज से सामान्य बात है. इमरजेंसी के दौरान स्टूडेंट एक्टिविस्ट के तौर पर मैं भी गिरफ्तार हुआ हूं इसी कांग्रेस के समय में. एक नहीं, दो बार गिरफ्तार हुआ हूं. यह बहुत ही सामान्य बात है.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो ब्रिटास ने उठाया मुद्दा, वह बहुत शर्मनाक है कि हम एक नेशनल पार्टी के ऑफिस में घुसकर अरेस्ट करने की बात करते हैं. लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को अरेस्ट करना चाहिए. किसने ऑर्डर दिया इसके लिए.
राज्यसभा में केरल से सीपीएम के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सीपीएम के दिल्ली कार्यालय पर दिल्ली पुलिस की रेड का मुद्दा उठाया. जॉन ब्रिटास ने कहा कि हमारा लोकतंत्र मल्टी पार्टी है. सीपीएम एक राष्ट्रीय पार्टी है और इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है.
लोकसभा में मंगलवार को पटरी पर लौटी कार्यवाही बुधवार को फिर से बेपटरी होती नजर आई. विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल सकी और स्थगित करनी पड़ी. स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.