scorecardresearch
 

फ्लाइट्स में शराब पीकर सोने की आदत है खतरनाक, एक्सपर्ट्स से जानिए इसके पीछे की असली वजह

लंबी फ्लाइट्स में जल्दी सोने के लिए शराब पीने की आदत सेहत पर भारी पड़ सकती है, डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यह तरीका आपके दिल को खतरे में डाल सकता है.

Advertisement
X
लंबी फ्लाइट में अक्सर लोग सोने के लिए शराब पी लेते हैं. (Photo: AI Generated)
लंबी फ्लाइट में अक्सर लोग सोने के लिए शराब पी लेते हैं. (Photo: AI Generated)

Health Alert on Flight: इंटरनेशनल या लंबी दूरी की फ्लाइट्स में सफर करते समय अक्सर लोग थकान मिटाने और जल्दी सोने के लिए शराब (अल्कोहल) पी लेते हैं. यदि आप भी ऐसा करते हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदलना चाहिए. अमेरिकी डॉक्टर कुणाल सूद (एनेस्थिसियोलॉजी और इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन एक्सपर्ट) ने एक हालिया स्टडी के हवाले से चेतावनी दी है कि फ्लाइट के दौरान सोने के लिए शराब पीना आपके दिल और ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद नुकसानदेह साबित हो सकता है.

रिसर्च के मुताबिक, जब आप हवाई जहाज में सफर कर रहे होते हैं, तो वहां का एटमॉस्फेयर सामान्य जमीन जैसा नहीं होता. फ्लाइट में ऊंचाई पर होने के कारण केबिन के अंदर ऑक्सीजन का प्रेशर पहले से ही थोड़ा कम होता है. ऐसे माहौल में जब कोई पैसेंजर अल्कोहल का सेवन करता है और फिर सो जाता है, तो शरीर में ऑक्सीजन का लेवल तेजी से गिरने लगता है.

साथ ही दिल की धड़कन (हार्ट रेट) काफी बढ़ जाती है. यह कॉम्बिनेशन दिल पर बहुत ज्यादा दबाव डालता है, जो सेहतमंद लोगों के साथ-साथ पहले से दिल या फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है.

नींद की क्वालिटी हो जाती है खराब

लोगों को लगता है कि शराब पीने के बाद नींद जल्दी आती है, इसलिए यह एक अच्छा स्लीपिंग हैक है. लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अल्कोहल से मिलने वाली नींद असल में क्वालिटी स्लीप नहीं होती.

Advertisement

स्टडी में पाया गया कि फ्लाइट में शराब पीकर सोने वाले पैसेंजर्स की आरईएम (रैपिड आई मूवमेंट) स्लीप का टाइम काफी कम हो गया. आरईएम स्लीप वो गहरी नींद होती है जो दिमाग और शरीर को पूरी तरह आराम देती है और रीचार्ज करती है. इसकी कमी की वजह से जागने के बाद भी इंसान फ्रेश फील नहीं करता और थकान बनी रहती है.

इन मरीजों को ज्यादा खतरा

डॉक्टर सूद ने बताया कि यह स्टडी दो अलग-अलग ग्रुप्स पर की गई थी जिसमें फ्लाइट जैसा ही माहौल तैयार किया गया था. नतीजे बताते हैं कि शराब और कम ऑक्सीजन का यह डेडली कॉम्बिनेशन उन लोगों के लिए जानलेवा भी हो सकता है जिन्हें अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या कोई भी कार्डियक (दिल की) समस्या है. शराब पीने से शरीर डिहाइड्रेट भी होता है, जिससे जेट लैग के लक्षण और ज्यादा बिगड़ जाते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement