
भारत के सचिन मीणा के साथ PUBG गेम खेलते हुए पाकिस्तान की सीमा हैदर को प्यार हो गया था. सीमा उसके बाद 2023 में 4 बच्चों के साथ भारत आ गई थीं और वो उसके बाद से ही सचिन से शादी करके उनके साथ ही रह रही हैं. हाल ही में ये कपल एक बार फिर चर्चा में आ गया है. अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ शेयर करने वाले सचिन और सीमा फिर से पैरेन्ट्स बन गए हैं. सचिन ने अपने छठे बच्चे की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. सीमा के पहले पति से चार बच्चे हैं और सचिन के साथ यह उनकी दूसरी संतान बताई जा रही है. हालांकि, अभी तक दोनों ने बेबी का नाम रिवील नहीं किया है. ऐसे में लोग कॉमेंट्स करके बच्चे के अलग-अलग नाम सुझा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल पहली झलक

सीमा हैदर और सचिन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बच्चे की पहली तस्वीर साझा की. फोटो के कैप्शन में सचिन ने लिखा, 'Best photo today'
फोटो में बच्चे का थोड़ा सा चेहरा दिख रहा है. सचिन बच्चे को गोद में लिए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. वहीं सीमा ने जो फोटो शेयर की हैं, उसके साथ कैप्शन में लिखा है 'Ram ram'.
माता-पिता बनने के बाद से ही सीमा और सचिन सोशल मीडिया पर भी भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं. इंटरव्यूज में उन्होंने बताया है कि यह बच्चा उनके और सचिन के प्यार का एक नया प्रतीक है. जैसे ही यह फोटो अपलोड हुई, कुछ ही मिनटों में इसे हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल गए.
मार्च 2025 में हुआ था सीमा-सचिन का पहला बच्चा
मार्च 2025 को सीमा हैदर पहली बार सचिन के बच्चे की मां बनी थीं. यह सीमा की पांचवीं संतान थी लेकिन सचिन मीना के साथ यह उनकी पहली संतान थी. 28 मार्च, 2025 को जन्म के कुछ ही दिनों बाद, सीमा और सचिन ने एक वीडियो के माध्यम से अपनी बेटी का नाम बताया था.
वीडियो में सीमा ने बताया था कि उनकी बेटी का जन्म सुबह 3:55 बजे हुआ था और उन्होंने भगवान कृष्ण के प्रति अपनी भक्ति के लिए प्रसिद्ध मीराबाई से प्रेरित होकर उसका नाम मीरा रखा है. अब सोशल मीडिया पर लोग कॉमेंट करके पूछ रहे हैं कि वो अपने बच्चे का नाम क्या रखेंगे.
सीमा ने पाकिस्तान से भारत आकर हिंदू धर्म अपना लिया था और अपने 4 बच्चों के मुस्लिम नाम बदलकर हिंदू नाम रख दिए थे. अब उनकी सबसे बड़ी बेटी का नाम अब प्रियंका है और दो बेटों के नाम राज और रजत हैं. वहीं सबसे छोटी बेटी का नाम प्रिया है.
जश्न में डूबा मीणा परिवार
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा गांव में स्थित सचिन के घर पर खुशी का माहौल है. घर को गुब्बारों और लाइट से सजाया गया है. स्थानीय लोगों और पड़ोसियों का कहना है कि सीमा परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं.
वह हर त्यौहार और खुशी को पूरी श्रद्धा के साथ मनाती हैं. बच्चे के आने की खुशी में घर पर पूजा-पाठ और भजन का कार्यक्रम भी रखा गया, जिसकी वीडियो सीमा ने अपने ब्लॉग में शेयर की है.
सीमा की लाइफस्टाइल

सीमा हैदर जब से भारत आई हैं, उनके पहनावे से लेकर उनकी बोलचाल तक में बड़ा बदलाव आया है. वह अक्सर साड़ी पहने और माथे पर बिंदी लगाए नजर आती हैं. अपने छठे बच्चे की देखभाल को लेकर सीमा काफी उत्साहित हैं. उन्होंने ब्लॉग में बताया कि उनके बड़े बच्चे भी छोटे भाई-बहन के आने से बहुत खुश हैं और वे मिलकर उसकी देखभाल कर रहे हैं.
सीमा का कहना है कि मातृत्व उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और वह अपने सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना चाहती हैं.