Reuse of leftover chicken bones: अक्सर जब लोग घर में चिकन बनाते हैं तो मील खत्म होने के बाद चिकन की हड्डियों को अक्सर बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं. यदि आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं जो चिकन की हड्डियों को बेकार समझने की गलती करते हैं तो आप गलत हैं. दरअसल, ये बची हुई हड्डियां आपके घर में काफी काम आ सकती हैं. किचन से लेकर आपके गार्डन तक, इन हड्डियों को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.
चिकन की हड्डियों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स न सिर्फ आपके पौधों को नया जीवन दे सकते हैं, बल्कि आपकी आपकी खुदकी हेल्थ और आपके पालतू जानवरों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
किचन में बनाएं न्यूट्रिएंट्स से भरपूर
बची हुई चिकन की हड्डियों का सबसे बेहतरीन इस्तेमाल किचन में ही किया जा सकता है. यदि आप इनसे एक गाढ़ा और न्यूट्रिएंट-रिच बोन ब्रॉथ तैयार कर सकते हैं. इसके लिए हड्डियों को गाजर, प्याज, लहसुन और अजवाइन जैसी सब्जियों के साथ भून लें. फिर एक गहरे बर्तन में पानी, काली मिर्च, सिरका और नमक डालकर इसे 6-8 घंटे तक धीमी आंच पर उबलने दें. इसके बाद इसे छानकर कांच के जार में रख लें.
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रॉथ शरीर को भरपूर मात्रा में कोलाजन और एमीनो एसिड देता है और बोन ब्रॉथ में मौजूद जिलेटिन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार होता है.
पालतू जानवरों के लिए कैल्शियम सप्लीमेंट
चिकन की हड्डियों में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस आपके पालतू जानवरों (जैसे डॉग्स या कैट्स) की सेहत के लिए भी बहुत उपयोगी साबित हो सकता है. हड्डियों को अच्छी तरह उबालकर, सुखाकर और पीसकर बनाया गया पाउडर उनके रेगुलर खाने में थोड़ी मात्रा में मिलाया जा सकता है.
यह उनके दांतों और हड्डियों को मजबूत रखता है. हालांकि, ध्यान रखें कि जानवरों को कभी भी डायरेक्ट खड़ी या साबुत हड्डियां खाने के लिए न दें क्योंकि इससे उनके गले या पेट में अंदरूनी चोट लगने का गंभीर खतरा रहता है.
पौधों के लिए नेचुरल फर्टिलाइजर
यदि आपको गार्डनिंग का शौक है तो चिकन की हड्डियां आपके पौधों के लिए अमृत जैसी साबित हो सकती हैं. आप इनसे घर पर ही ऑर्गेनिक खाद यानी नेचुरल फर्टिलाइजर बना सकते हैं. कृषि विशेषज्ञों और द स्प्रूस की बागवानी गाइड के अनुसार, बोन मील में प्रचुर मात्रा में फास्फोरस और कैल्शियम होता है जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाता है और फूलों को बेहतर तरीके से खिलने में मदद करता है.
इसके लिए हड्डियों को 15-20 मिनट उबालकर साफ कर लें, फिर धूप में या अवन में सुखा लें. सूखने के बाद इन्हें ग्राइंडर में पीसकर महीन पाउडर बना लें. पौधों को लगाते समय मिट्टी में एक चम्मच यह पाउडर मिला दें.