scorecardresearch
 

मनीष मल्होत्रा की मां की प्रेयर मीट में पहुंचीं राधिका अंबानी, दी श्रद्धांजलि

जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए आज मुंबई में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. जहां तमाम फिल्म स्टार्स के साथ-साथ नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका अंबानी भी शामिल हुईं.

Advertisement
X
राधिका अंबानी परिवार की छोटी बहु हैं. (PHOTO:ITG)
राधिका अंबानी परिवार की छोटी बहु हैं. (PHOTO:ITG)

Radhika Ambani attend Manish Malhotra’s Mother Prayer Meet: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का 19 मार्च को निधन हो गया था. 94 साल की उम्र में गरिमा मल्होत्रा ने आखिरी सांस ली. आज मुंबई में मनीष की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. प्रार्थना सभा में बॉलीवुड जगत और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं.

इनके अलावा बिजनेस वर्ल्ड के सबसे चर्चित बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के परिवार से भी उनकी छोटी बहू राधिका अंबानी इस मुश्किल घड़ी में फैशन डिजानर को सांत्वना देने पहुंची. राधिका दिवंगत गरिमा मल्होत्रा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची.

राधिका अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कार से उतरकर सीधे प्रार्थना सभा में जाती नजर आ रही हैं. सफेद सूट-सलवार पहने राधिका अपनी कार से उतरीं और नीचे की तरफ देखते हुए सीधे प्रेयर मीट के लिए अंदर की तरफ चली गईं. 

मनीष मल्होत्रा और अंबानी परिवार के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं और कई मौकों पर अंबानी परिवार के साथ मनीष नजर भी आए हैं. ऐसे में इस मुश्किल समय में अंबानी फैमिली मनीष के साथ खड़ी है. राधिका अंबानी प्रेयर मीट से बाहर निकलकर बिना किसी से मिले सीधे अपनी कार में वहां से बैठकर चुपचाप निकल गईं.

Advertisement

इससे पहले, मनीष मल्होत्रा की मां के निधन की खबर मिलने पर नीता अंबानी ने भी अपनी संवेदनाएं जताई थीं. उनकी तरफ से मनीष मल्होत्रा के घर सफेद फूल भिजवाए गए थे, जो शांति और सम्मान का प्रतीक माने जाते हैं.

प्रार्थना सभा में बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री के कई और लोग भी पहुंचे और सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. अजय देवगन, काजोल, आमिर खान, सारा अली खान, उर्मिला मातोंडकर, बॉबी देओल से लेकर ट्विंकल खन्ना और गौहर खान ने गरिमा मल्होत्रा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement