
भारत के सबसे सफल बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 19 अप्रैल को 69 साल के हो गए हैं. उन्होंने अपना जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मनाया. जहां सोशल मीडिया पर अभी तक अंबानी परिवार की सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने की तस्वीरें छाई हुई हैं, वहीं अब मुकेश अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक नया वीडियो सामने आया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश-अनंत अंबानी और बहुओं श्लोका-राधिका अंबानी संग पूजा-अर्चना करते दिखे. अंबानी परिवार ने वेद पाठशाला के छात्रों के लिए ब्राह्मण भोज का भी आयोजन किया था.
इन सबके बीच अंबानी परिवार के एक मेंबर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. वो नीता अंबानी या राधिका नहीं, बल्कि घर की सबसे छोटी लाडली वेदा अंबानी थी. इस वीडियो में आकाश और श्लोका अंबानी की नन्हीं बेटी वेदा का सुपर क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है.
एंटीलिया में गूंजे मंत्र, परिवार संग हुई विशेष पूजा
मुकेश अंबानी के जन्मदिन के खास मौके पर एंटीलिया में भव्य पूजा और हवन का आयोजन किया गया. इस पूजा में पूरा अंबानी परिवार एक साथ नजर आया. सभी लोग पारंपरिक कपड़ों में हवन और आरती करते नजर आए. भक्तिमय माहौल में मंत्रोच्चारण के बीच मुकेश अंबानी ने जन्मदिन का केक भी काटा.

वेदा संग काटा केक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सबसे प्यारा पल तब आया जब मुकेश अंबानी अपना बर्थडे केक काटते दिखे. उन्होंने अपनी नन्हीं पोती वेदा के हाथों से केक कटवाया. इस दौरान नीता अंबानी बहुत खुश नजर आईं. वो अपनी नन्ही पोती को देखकर खुशी से तालियां बजाती दिखीं. इसके साथ ही पीछे आकाश अंबानी भी खड़े नजर आ रहे हैं.
नन्ही वेदा ने दादी-मां संग परोसा 'ब्राह्मण भोज'
नन्ही वेदा को न केवल अपने दादा मुकेश अंबानी के साथ केक काटते देखा गया, बल्कि दादी नीता और मां श्लोका के साथ बड़े ही प्यार से ब्राह्मणों को भोजन परोसते भी देखा गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि वेदा अपनी दादी नीता अंबानी और मां श्लोका अंबानी के साथ मिलकर ब्राह्मणों को भोजन परोस रही है. सफेद और नीले रंग के नाइटसूट में घूम-घूम कर भोजन बांटती वेदा की मासूमियत सबका दिल जीत रही है.