scorecardresearch
 

Monsoon Hair Care Tips: बारिश के पानी में भीगने से सच में बाल झड़ते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया पूरा सच, दूर किया कन्फ्यूजन

बारिश में भीगने से सच में बाल झड़ने लगते हैं, ये बात हम सभी सालों से सुनते आ रहे हैं. बारिश के पानी का बालों पर क्या असर होता है और एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.

Advertisement
X
बारिश के मौसम में बालों को अधिक केयर की जरूरत होती है. (Photo: AI Generated)
बारिश के मौसम में बालों को अधिक केयर की जरूरत होती है. (Photo: AI Generated)

Monsoon hair fall-tips: बारिश का मौसम आ चुका है और इस मौसम के आते ही माहौल सुहाना तो हो जाता है लेकिन हालों को लेकर काफी चिंताएं भी बढ़ जाती हैं. हममे से कई लोगों ने सुना होगा कि बारिश में भीगने से बाल झड़ने लगते हैं. कई लोग मानते हैं कि बारिश का पानी बालों को कमजोर कर देता है. लेकिन क्या यह सच है? दरअसल, बारिश का पानी अपने आप में बालों के लिए बुरा नहीं है बल्कि समस्या इसके पीछे छिपे कुछ फैक्टर्स हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि बारिश में भीगने के बाद बालों की सही देखभाल न करना ही असल में बालों के गिरने का मुख्य कारण बनता है.

बारिश का पानी और झड़ते बालों का कनेक्शन

कैपिलर हॉस्पिटल के अनुसार, बारिश का पानी सीधे तौर पर बालों के झड़ने का कारण नहीं बनता लेकिन यह बालों के टेक्सचर को जरूर प्रभावित करता है. दरअसल, जब कोई बारिश में भीगता है तो हवा में मौजूद नमी और बारिश के पानी के साथ मिलकर स्कैल्प पर चिपचिपाहट पैदा हो जाती है.

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सुरुचि पुरी के अनुसार, शहर के इलाकों में बारिश का पानी शुद्ध नहीं होता. महानगरों में बारिश का पानी औद्योगिक धुएं और वाहनों के प्रदूषण को सोख लेता है जिससे यह पानी एसिडिक हो जाता है. यह एसिडिक पानी स्कैल्प के पीएच बैलेंस को बिगाड़ देता है जिससे स्कैल्प में खुजली, डैंड्रफ और बालों के टूटने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं.

नमी और फंगल इंफेक्शन का खतरा

मेक्स हेल्थकेयर की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बारिश के मौसम में ह्यूमिडिटी (नमी) बहुत ज्यादा होती है. यह नमी और स्कैल्प पर बचा हुआ पानी फंगस और बैक्टीरिया के पनपने के लिए बेस्ट माहौल होता है.

Advertisement

यदि आपके बाल लंबे समय तक गीले रहते हैं तो इससे फंगल इंफेक्शन हो सकता है जो सीधे तौर पर बालों की जड़ों को कमजोर करता है और बाल झड़ने लगते हैं. गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं इसलिए इस समय उन्हें कसकर बांधना या कंघी करना ब्रेकेज का बड़ा कारण बन सकता है.

बालों को टूटने-झड़ने से बचाने के लिए क्या करें?

यदि आप बारिश में भीग गए हैं तो घर आते ही कुछ स्टेप्स फॉलो करना बहुत जरूरी है. सबसे पहले बालों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि बारिश के पानी में घुले प्रदूषण और एसिड निकल जाएं. एक माइल्ड सल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें.

बालों को गीला न छोड़ें. धोने के बाद बालों को अच्छे से सुखाएं. यदि आप घर से बाहर जा रहे हैं, तो बालों को छाते या कैप से ढक कर रखें. बाहर निकलने से पहले बालों में हल्का लीव-इन कंडीशनर या सीरम लगाने से बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है, जो प्रदूषण को अंदर जाने से रोकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement