Mango peel Uses: आम के आम गुठलियों के दाम वाली कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम के छिलके भी उतने ही कीमती होते हैं. अक्सर हम रसीले आम का स्वाद लेने के बाद उसके छिलकों को बेकार या कूड़ा समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं. अगर आप भी अब तक ऐसा ही करते आ रहे हैं तो रुक जाइए.
आम के छिलके विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्वों का खजाना होते हैं. इन्हें फेंकने के बजाय आप अपनी स्किन केयर, गार्डनिंग और घर के अन्य कामों में बेहद जादुई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आम के छिलकों का समझदारी से इस्तेमाल कैसे किया जाए, ताकि आपको इसका दोगुना फायदा मिल सके.
आम के छिलकों का ऐसे करें यूज
स्किन पर आएगा नेचुरल निखार
आम के छिलकों में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. इसके छिलकों को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ने से टैनिंग दूर होती है, चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं और त्वचा पर एक नेचुरल ग्लो आता है. आप इसे सुखाकर और पीसकर फेस पैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
पौधों के लिए फायदेमंद
अगर आपको गार्डनिंग का शौक है तो आम के छिलके आपके पौधों के लिए अमृत साबित हो सकते हैं. इनमें पोटैशियम, विटामिन और मैग्नीशियम होता है, जो पौधों के विकास के लिए जरूरी हैं. छिलकों को बारीक काटकर मिट्टी में दबा दें या इन्हें पानी में दो-तीन दिन के लिए भिगोकर रखें और फिर उस पानी को पौधों में डालें.
एंटी-एजिंग के लिए फायदेमंद
आम के छिलके झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करते हैं. छिलकों के अंदरूनी हिस्से को चेहरे पर नियमित लगाने से त्वचा में कसाव आता है और प्री-मैच्योर एजिंग की समस्या से राहत मिलती है.
विनेगर बनाएं
आप आम के साफ छिलकों का इस्तेमाल करके घर पर ही मैंगो फ्लेवर्ड विनेगर तैयार कर सकते हैं. इसके लिए छिलकों को कांच के जार में पानी, थोड़ी चीनी और थोड़े से सिरके के साथ कुछ हफ्तों के लिए फर्मेंट होने के लिए रख दें. यह सलाद की ड्रेसिंग के लिए बहुत अच्छा विकल्प है.
एड़ियों के लिए भी फायदेमंद
फटी एड़ियों की समस्या से परेशान हैं, तो आम के छिलकों के अंदरूनी भाग को एड़ियों पर रगड़ें. इसमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण और विटामिन्स एड़ियों को मुलायम और साफ बनाने में मदद करते हैं.