हमारे घरों में पूजा-पाठ के दौरान या नारियल पानी पीते वक्त अक्सर नारियल का इस्तेमाल होता है और हम इसके रेशेदार व कठोर छिलकों को बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल के ये छिलके कई तरह के पोषक तत्वों और फायदों से भरपूर होते हैं.
इनसे मिलने वाले कोकोपीट और रेशों का इस्तेमाल करके आप अपने घर के पौधों की सेहत सुधार सकते हैं और कई घरेलू काम आसान बना सकते हैं। अगली बार नारियल इस्तेमाल करने के बाद इसके छिलकों को फेंकने की गलती बिल्कुल न करें। आइए जानते हैं नारियल के छिलकों को इस्तेमाल करने के 5 सबसे असरदार और काम के तरीके!
नेचुरल स्क्रबर बनाएं
नारियल के सख्त छिलके के रेशों का इस्तेमाल आप रसोई के जिद्दी बर्तनों, लोहे की कड़ाही या सिंह की सफाई के लिए नेचुरल स्क्रबर के रूप में कर सकते हैं. यह बर्तनों की बिना खरोंच के बेहतरीन सफाई करता है.
दिए या धूपबत्ती जलाने के लिए है बेस्ट फ्यूल
नारियल के सूखे हुए कठोर छिलकों को इकट्ठा करके रख लें. सर्दियों के मौसम में या पूजा-पाठ के दौरान आग जलाने, हवन करने या अंगीठी में इन्हें जलाने के लिए यह एक बेहतरीन और लंबे समय तक सुलगने वाला प्राकृतिक ईंधन बनते हैं.
बीजों के अंकुरण के लिए यूज करें
छोटे बीजों को उगाने के लिए नारियल के छिलकों के रेशों का इस्तेमाल सीडलिंग ट्रे या पॉटिंग मिक्स के रूप में किया जाता है. इसमें नमी बनी रहती है जिससे बीज बहुत जल्दी और आसानी से अंकुरित हो जाते हैं.
पौधों की सेहत बढ़ाने में आएगा काम
नारियल के रेशों को अलग करके बारीक पीस लें या कूट लें जो कोकोपीट का काम करता है. इसे गमले की मिट्टी में मिलाने से मिट्टी हल्की रहती है और नमी लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं.
हैंगिंग बास्केट के लिए बेस बनाएं
अगर आप घर में हैंगिंग प्लांट्स लगाते हैं तो गमले के नीचे की तरफ नारियल के मोटे और साबुत छिलके रख दें. यह पानी को रोकता है और मिट्टी को बहने से बचाता है, साथ ही गमले का वजन भी हल्का रहता है.