scorecardresearch
 

How To Reuse Oil: बारिश में पकौड़े तलने के बाद कड़ाही में बच गया है तेल? फेंकने की ना करें भूल! घर के इन कामों के लिए है 'वरदान'; जानें इस्तेमाल के 4 तरीके

How To Reuse Oil: पूड़ी, पकौड़े या समोसे तलने के बाद बचा हुआ कुकिंग ऑयल अक्सर लोग फेंक देते हैं. लेकिन यूज्ड कुकिंग ऑयल से स्टिकर का गोंद हटाने, लकड़ी के फर्नीचर में चमक लाने, जंग लगे स्क्रू खोलने और चमड़े की चीजों की देखभाल जैसे कई घरेलू काम आसानी से किए जा सकते हैं।

Advertisement
X
तलने के बाद बचा तेल आप घर के जंग लगे स्क्रू को चमकाने के लिए कर सकते हैं. (Photo: ITG)
तलने के बाद बचा तेल आप घर के जंग लगे स्क्रू को चमकाने के लिए कर सकते हैं. (Photo: ITG)

How To Reuse Oil: बरसात के मौसम में अक्सर लोगों को पूड़ी-पकौड़े खाने का बहुत मन करता है. ऐसे में अक्सर घरों में पूड़ी, पकौड़े, समोसे या पापड़ जैसी चीजें तली जाती हैं. रसोई में इन सभी चीजों को तलने के बाद कड़ाही में थोड़ा-सा तेल बच ही जाता है. ये बिल्कुल आम बात है. ज्यादातर लोग इसे दोबारा खाना बनाने में इस्तेमाल करने से कतराते हैं क्योंकि तेल को दोबारा यूज करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक बताया जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग इसे बेकार समझकर सिंक में बहा देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे फेंकना बिल्कुल भी समझदारी भरा काम नहीं है.

दरअसल, कड़ाही में बचा हुआ तेल घर के कई छोटे-छोटे कामों को आसान बना सकता है. जी हां, जो तेल खाने में इस्तेमाल करने के लिए सही नहीं रहता है, वो तेल घर के कई कामों को मिनटों में हल कर सकता है. अगर अब तक आप बचा हुआ कुकिंग ऑयल बेकार समझकर फेंक देते थे, तो अगली बार ऐसा करने से पहले इसके कुछ जबरदस्त इस्तेमाल जरूर जान लें.

1. जिद्दी स्टिकर और गोंद आसानी से हटाएं: आप अपनी रसोई में बचे तेल को स्टिकर और गोंद हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर किसी कांच की बोतल, प्लास्टिक कंटेनर या नए बर्तन पर लगा स्टिकर हटाने के बाद चिपचिपी गोंद रह गई है, तो थोड़ा-सा बचा हुआ तेल उस जगह पर लगा दें. करीब 10 मिनट बाद कपड़े या स्पंज से रगड़कर साफ कर सकते हैं. इससे चिपचिपी गोंद आसानी से निकल सकता है.

Advertisement

2. लकड़ी के फर्नीचर की बढ़ाएं चमक: बचे हुए तेल से आप घर के लकड़ी के फर्नीचर जैसे टेबल, कुर्सी, अलमारी या दरवाजे को फिर से नए जैसा चमकाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. जी हां, अगर लकड़ी के फर्नीचर की चमक फीकी पड़ने पर थोड़ा-सा इस्तेमाल किया हुआ तेल काम आ सकता है, तो किसी मुलायम कपड़े पर कुछ बूंदें तेल लेकर लकड़ी की सतह पर हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद सूखे कपड़े से एक्स्ट्रा तेल पोंछ दें. इससे फर्नीचर पहले से ज्यादा साफ और चमकदार नजर आ सकता है.

3. जंग लगे स्क्रू और बोल्ट खोलना होगा आसान: पुराने स्क्रू, बोल्ट या नट पर जंग लग जाने से उन्हें खोलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में उन पर थोड़ा-सा बचा हुआ तेल डाल दें और कुछ देर के लिए छोड़ दें. तेल लुब्रिकेंट की तरह काम करता है, जिससे जंग थोड़ा ढीला पड़ सकता है और स्क्रू या बोल्ट आसानी से खुल सकते हैं.

4. चमड़े की चीजों को दें नई जैसी चमक: अगर आपके घर में चमड़े का बेल्ट, बैग या जूते हैं और उनकी चमक कम हो गई है, तो बहुत कम मात्रा में बचा हुआ तेल मुलायम कपड़े पर लेकर हल्के हाथों से पोंछ सकते हैं. इससे चमड़े की सतह पर हल्की चमक लौट सकती है और सूखापन भी कम नजर आ सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान: बचा हुआ कुकिंग ऑयल सिर्फ घरेलू कामों के लिए इस्तेमाल करें. अगर तेल जल चुका है, उसमें से तेज बदबू आ रही है या उसे कई बार गर्म किया जा चुका है, तो उसे गलती से भी दोबारा खाना बनाने के लिए बिल्कुल इस्तेमाल न करें. इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement