scorecardresearch
 
Advertisement
भोजपुरी

पवन सिंह ने तोड़ा रिश्ता, IVF से मां बनेंगी पत्नी ज्योति सिंह? बोलीं- बच्चा चाहिए

ज्योति सिंह
  • 1/9

पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता जगजाहिर है. दोनों का तलाक केस कोर्ट में है. ज्योति अपनी शादीशुदा जिंदगी बचाना चाहती हैं, लेकिन पवन सिंह राजी नहीं हैं. 

ज्योति सिंह
  • 2/9

पवन सिंह, ज्योति से तलाक लेकर अलग होना चाहते हैं. ज्योति की शादी टूटने की कगार पर है और ऐसे में उन्होंने मां बनने की इच्छा जताई है. 
 

ज्योति सिंह
  • 3/9

हाल ही में ज्योति एक IVF सेंटर पहुंचीं. वहां उन्होंने कहा कि मैं भी एक महिला हूं. मेरा भी मन होता है कि मेरा एक बच्चा हो. मैं भी मां बनूं.

Advertisement
ज्योति सिंह
  • 4/9

आगे वो कहती हैं कि भविष्य में अगर ऐसा कुछ होता है, तो यहीं (IVF सेंटर) आऊंगी. इतना कहकर ज्योति सिंह हंसने लगती हैं. 
 

ज्योति सिंह
  • 5/9

ज्योति से पूछा गया कि क्या आप भी IVF से बच्चा करेंगी, तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल, क्यों नहीं. अगर मैं लोगों को जागरूक कर रही हूं, तो मुझे भविष्य में ऐसा लगा तो मैं जरूर IVF से मां बनूंगी. 

ज्योति सिंह
  • 6/9

ज्योति सिंह की बातों से साफ जाहिर है कि वो मां बनना चाहती हैं और उन्हें बच्चे की चाहत है. पर मजबूरियों के कारण वो मां नहीं बन पा रही हैं. 

ज्योति सिंह
  • 7/9

पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह 2018 में ज्योति सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही इनके बीच अनबन शुरू हो गई. 
 

ज्योति सिंह
  • 8/9

ज्योति सिंह, पवन सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा चुकी हैं. ज्योति ने ये भी कहा था कि पवन सिंह ने जबरदस्ती उनका अबॉर्शन कराया. हालांकि, पवन सिंह हमेशा से इन सारे आरोपों से इनकार करते आए हैं. 

ज्योति सिंह
  • 9/9

All Photos: Instagram @jyotipsingh999

Advertisement
Advertisement
Advertisement