Bathroom Glass Cleaning Tips: बाथरूम में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें रोजाना साफ करने के बाद भी वो साफ नहीं हो पाती हैं. इन्हीं में वॉशबेसिन के ऊपर टंगा शीशा और शॉवर ग्लास भी होता है. समय के साथ शीशे और शॉवर ग्लास के कांच पर सफेद-सफेद जिद्दी धब्बे पड़ जाते हैं, जिसकी वजह से वो धुंधले हो जाते हैं. बार-बार साफ करने के बावजूद भी उनकी चमक वापस नहीं आती है. इसकी वजह हार्ड वॉटर होता है. दरअसल, हार्ड वॉटर में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पानी सूखने के बाद कांच की सतह पर जम जाते हैं. धीरे-धीरे ये परत मोटी होती जाती है, जिससे कांच धुंधला, गंदा और पुराना दिखाई देने लगता है.
अक्सर लोग इन दागों को हटाने के लिए लोग महंगे क्लीनर या केमिकल्स खरीद लेते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. लेकिन ऐसा करना जरूरी नहीं है, बल्कि सच ये है कि सही तरीका अपनाकर और घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप इन जिद्दी दागों को बिना ज्यादा मेहनत के साफ कर सकते हैं. अगर आप भी अपने बाथरूम या घर के कांच को फिर से नई जैसी चमक देना चाहते हैं, तो खबर में तरीके आपके बहुत काम आ सकते हैं.
हार्ड वॉटर के दाग कितने गहरे हैं, ये जानना जरूरी है
सफाई शुरू करने से पहले ये देखना जरूरी है कि दाग हल्के हैं या बहुत ज्यादा जमे हुए हैं.
हल्के या नॉर्मल दाग: अगर कांच पर सिर्फ हल्के सफेद निशान या पतली लेयर बनी है, तो सिरके और डिशवॉश लिक्विड से एक घरेलू घोल बना लें. इससे सफाई करना काफी असरदार रहेगा.
बहुत ज्यादा जमे हुए दाग: अगर कांच इतना धुंधला हो गया है कि उसमें चेहरा देखना या उसके पार देखना मुश्किल हो, तो दाग काफी पुराने और मोटे हैं. ऐसे में थोड़ा ज्यादा समय और मेहनत लगेगी. जरूरत पड़ने पर सिट्रिक एसिड या ऑक्सैलिक एसिड वाले क्लीनर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
सिरका और डिशवॉश लिक्विड से बनाएं आसान क्लीनिंग स्प्रे
एक स्प्रे बोतल को साफ पानी से आधा भरें. इसके बाद इसमें 2-3 बूंद लिक्विड डिशवॉश मिलाएं. बाकी आधी बोतल सफेद सिरके से भर दें. सिरके की एसिडिटी दागों को ढीला करती है, जबकि डिशवॉश गंदगी और चिकनाई हटाने में मदद करता है.
हल्के दाग हटाने का तरीका
जिद्दी दाग हटाने का तरीका
ये घरेलू नुस्खे भी हैं काफी असरदार
1. गर्म सिरका और बेकिंग सोडा: गर्म सिरका कांच पर स्प्रे करें और सिरके में भीगे पेपर टॉवल को 10-20 मिनट के लिए कांच पर चिपका दें. इसके बाद बेकिंग सोडा और पानी का गाढ़ा पेस्ट बनाकर ब्रश से रगड़ें. फिर पानी से धोकर सूखा लें.
2. टूथपेस्ट: सफेद टूथपेस्ट की एक लेयर दाग पर लगाएं और 10-15 मिनट छोड़ दें. जब वो सूख जाए तब गीले स्पंज से रगड़कर धो लें.
3. नींबू और नमक: आधा नींबू लेकर उसे नमक में डुबोएं और कांच पर गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें. इसके बाद पानी से धोकर सुखा दें.
4. एल्युमिनियम फॉयल: फॉयल का छोटा-सा गोला बनाएं. पहले कांच पर क्लीनिंग सॉल्यूशन स्प्रे करें और फिर फॉयल से हल्के हाथों से रगड़ें. ध्यान रखें कि कांच गीला हो, वरना खरोंच पड़ सकती है.
हार्ड वॉटर के दाग जल्दी न जमें, इसके लिए अपनाएं ये टिप्स
नहाने के बाद शॉवर ग्लास या शीशे पर जमा पानी तुरंत हटा दें.
माइक्रोफाइबर कपड़े या स्क्वीजी से रोज एक बार कांच साफ करें.
हल्के क्लीनिंग स्प्रे का इस्तेमाल करके जल्दी-जल्दी सफाई करते रहें.