scorecardresearch
 

'आजतक' की खबर का असर, चार साल से अटकी VDO भर्ती में हलचल, PH और स्पोर्ट्स अभ्यर्थियों की सेकंड लिस्ट जारी

आज तक की खबर का असर, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पद पर भर्ती के अंतिम परिणाम की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. आयोग ने PH(दिव्यांग) और स्पोर्ट्स कोटे के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इन अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 9 अगस्त तक पूरा किया जाएगा. इसके बाद भर्ती का अंतिम परिणाम जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

Advertisement
X
VDO भर्ती में दिखी हलचल.
VDO भर्ती में दिखी हलचल.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने छात्रों को बड़ी राहत दी है.  UPSSSC की ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) भर्ती-2023 के 1468 पदों का अंतिम परिणाम अब जल्द जारी होने की उम्मीद है. आयोग ने दिव्यांग (PH) और स्पोर्ट्स कोटे के अभ्यर्थियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इन अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 9 अगस्त 2026 तक पूरा किया जाना है. इसके बाद आयोग की ओर से जारी अंतिम चयन सूची तैयार करने की प्रक्रिया पूरी होगी. आयोग की मौजूदा कार्यवाही को देखते हुए 20 अगस्त 2026 तक अंतिम परिणाम जारी होने की संभावना मानी जा रही है. 

इस भर्ती का मामला लंबे समय से अभ्यर्थियों के बीच चर्चा का विषय रहा है. भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद मुख्य परीक्षा, दस्तावेज अपलोड और वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रियाओं में लंबा समय लगने के कारण हजारों अभ्यर्थी अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. अप्रैल 2026 में आयोग ने सफल अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया. 

मांग लेकर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास 

भर्ती में हो रहे देरी को लेकर छात्रों ने कई बार प्रदर्शन भी किया. लेकिन 21 जुलाई 2026 को अभ्यर्थियों का एक ग्रुप उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पहुंचा और जल्द परिणाम जारी कराने की मांग रखी. अभ्यर्थियों का कहना था कि लगभग चार साल से भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, जिससे उनका करियर प्रभावित हो रहा है. इस मुद्दे को विभिन्न मीडिया संस्थानों ने भी प्रमुखता से उठाया. 

Advertisement

भर्ती से जुड़े प्रमुख विवाद

इस भर्ती में सबसे बड़ा विवाद अत्यधिक देरी को लेकर रहा है. अभ्यर्थियों का आरोप था कि परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद आयोग समय पर परिणाम जारी नहीं कर सका. इसके अलावा दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया कई चरणों में होने और अतिरिक्त सूची जारी होने से भी परिणाम लगातार टलता रहा. 
दूसरा मुद्दा PH और स्पोर्ट्स आरक्षण से जुड़े अभ्यर्थियों के वेरिफिकेशन को लेकर है. इन श्रेणियों के अभ्यर्थियों की अलग से सूची जारी होने और उनके दस्तावेजों के सत्यापन में समय लगने के कारण अंतिम चयन सूची जारी नहीं हो सकी. आयोग अब इन प्रक्रियाओं को पूरा कर अंतिम मेरिट तैयार कर रहा है. 

20 अगस्त तक आ सकता है रिजल्ट 

हालांकि, अभी तक आयोग ने 20 अगस्त को परिणाम जारी करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. यह तारीख आयोग की वर्तमान कार्यवाही, दस्तावेज सत्यापन की समयसीमा और भर्ती प्रक्रिया की प्रगति के आधार पर लगाई जा रही संभावना है.  आधिकारिक परिणाम आयोग की अधिसूचना जारी होने के बाद ही अंतिम रूप से माना जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement