scorecardresearch
 

How to make skin Glowing: महंगे फेशियल को कहें बाय, चावल के आटे में मिलाकर लगाएं ये चीज, फेस पर आएगा गुलाबी निखार

How to make skin Glowing: इन दिनों भारत के ज्यादातर राज्यों में तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. ये मौसम केवल शरीर ही नहीं बल्कि आपकी सुंदरता को भी खराब कर देता है. ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसा फेस मास्क बनाने का तरीका बता रहे हैं जो धूप में टैन हुए आपके फेस को दोबारा साफ और निखरा बना सकता है.

Advertisement
X
ऐसे मिलेगा खोया हुआ निखार (Photo: ITG)
ऐसे मिलेगा खोया हुआ निखार (Photo: ITG)

How to make skin Glowing: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और हानिकारक यूवी किरणों के संपर्क में आने से चेहरे का ग्लो कहीं खो जाता है. सनबर्न, जिद्दी टैनिंग और पिगमेंटेशन के कारण त्वचा काली और बेजान दिखने लगती है. बाजार में मिलने वाले महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स कई बार त्वचा को और ज्यादा ड्राई बना देते हैं. ऐसे में कोरियन स्किन केयर से जुड़ा एक छोटा सा तरीका आपकी काफी मदद कर सकता है.

कोरियन ब्यूटी सीक्रेट्स में प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके ग्लास स्किन यानी शीशे जैसी बेदाग और चमकदार त्वचा पाने पर जोर दिया जाता है. आज हम आपको घर पर ही बेहद आसान तरीके से कोरियन एलोवेरा फेस मास्क बनाना सिखाएंगे. एलोवेरा के हाइड्रेटिंग गुणों और चावल के आटे के एंटी-एजिंग ट्विस्ट से बना यह मास्क आपकी टैनिंग को चुटकियों में दूर कर चेहरे पर पार्लर जैसा निखार लाएगा.

मास्क के लिए सामग्री 
फ्रेश एलोवेरा जेल: 2 बड़े चम्मच

चावल का आटा (Rice Flour): 1 छोटा चम्मच (कोरियन ब्यूटी का सीक्रेट)

शहद (Honey): 1 छोटा चम्मच 

कच्चा दूध या गुलाब जल: 1 चम्मच 

बनाने का तरीका
एलोवेरा जेल निकालें: सबसे पहले एलोवेरा की एक ताजी पत्ती लें, उसे अच्छी तरह धोकर किनारों से काट लें. चम्मच की मदद से उसका साफ और फ्रेश जेल एक कटोरी में निकाल लें. अगर फ्रेश न हो तो बाजार का शुद्ध एलोवेरा जेल भी ले सकते हैं).

Advertisement

स्मूथ ब्लेंड करें: इस जेल को एक बार चम्मच या फॉर्क से अच्छी तरह फेंट लें ताकि इसमें कोई गांठ न रहे.

कोरियन इंग्रीडिएंट मिलाएं: अब इस स्मूथ एलोवेरा जेल में 1 छोटा चम्मच बारीक पिसा हुआ चावल का आटा मिलाएं. चावल का आटा त्वचा को टाइट करने और रंगत निखारने में मदद करता है.

हाइड्रेशन बूस्टर डालें: इसके बाद मिश्रण में 1 चम्मच शहद और पेस्ट को थोड़ा स्मूथ बनाने के लिए 1 चम्मच कच्चा दूध (कच्चा दूध टैनिंग हटाने में बेहद मददगार होता है), आप चाहें तो गुलाब जल भी मिला सकते हैं.

मास्क तैयार करें: सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपका मखमली कोरियन एलोवेरा फेस मास्क इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement