लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ समेत कई पहाड़ी इलाकों में हालात गंभीर कर दिए हैं. अचानक आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई क्षेत्रों में बचाव एवं राहत अभियान चलाया जा रहा है. वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह देते हुए सतर्क रहने की अपील की है.