भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में 19 जुलाई (रविवार) को आयोजित तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स को श्रद्धांजलि दी.
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर एक मिनट का मौन रखकर वेस्टइंडीज के दिग्गज को याद किया. 17 जुलाई को वेस्टइंडीज के बारबाडोस में सर गारफील्ड सोबर्स का निधन हुआ था.
इसके बाद दोनों टीमें काली पट्टी (ब्लैक आर्मबैंड) बांधकर मैदान पर उतरी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि टीम इंडिया शुक्रवार को सर गारफील्ड सोबर्स के निधन के सम्मान में ब्लैक आर्मबैंड पहनकर खेल रही है.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी
लॉर्ड्स के मैदान पर मौजूद बड़ी स्क्रीन पर भी सर गारफील्ड सोबर्स की तस्वीर भी दिखाई गई, जबकि स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मौन रखकर उन्हें अंतिम सम्मान दिया.
#TeamIndia is wearing black armbands to pay tribute to West Indies legend Sir Garfield Sobers following his passing on Friday.#ENGvIND pic.twitter.com/cYXAWc40iT
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
सर गारफील्ड सोबर्स को क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडरों में गिना जाता है. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 26 शतकों की मदद से 8,032 रन बनाए और 235 विकेट लिए. इन्होंने क्रिकेट जगत में पहली बार 6 गेंदों में 6 छक्के जड़े थे. बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी, स्पिन और बेहतरीन फील्डिंग में उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें क्रिकेट का सबसे संपूर्ण खिलाड़ी बनाया.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG, 3rd ODI 2026 Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी जारी, भारतीय टीम में बड़े बदलाव
उनके निधन से क्रिकेट जगत ने अपनी सबसे महान हस्तियों में से एक को खो दिया है और लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने उन्हें सम्मान देकर उनकी विरासत को सलाम किया.