scorecardresearch
 

How to Make Lemon Masala Drink: रोज वही सादा नींबू पानी पीकर हो गए बोर? गर्मी में काला नमक-भुना जीरा डालकर बनाएं नींबू मसाला शरबत

चिलचिलाती गर्मी और धूप में शरीर को तुरंत हाइड्रेट करने के लिए अगर आप कुछ ठंडा और टेस्टी ढूंढ़ रहे हैं तो नींबू मसाला शरबत आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह रिफ्रेशिंग ड्रिंक न सिर्फ आपकी प्यास बुझाएगी बल्कि थकान और इसके मसाले आपके डाइजेशन को भी दुरुस्त रखेंगे.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं नींबू मसाला (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं नींबू मसाला (Photo: ITG)

मई-जून की चिलचिलाती गर्मी और चिलचिलाती धूप शरीर का सारा ग्लूकोज और एनर्जी सोख लेती है. ऐसे में बाजार में मिलने वाले पैक्ड और प्रिजर्वेटिव्स वाले कोल्ड ड्रिंक्स पीने के बजाय घर पर बना नेचुरल ड्रिंक सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहद रिफ्रेशिंग और टेस्टी नींबू मसाला शरबत की रेसिपी.

यह शरबत न सिर्फ आपकी प्यास बुझाएगा और शरीर को तुरंत हाइड्रेट करेगा, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाले भुने जीरे और काले नमक जैसे मसाले आपके डाइजेशन को भी दुरुस्त रखेंगे. आइए जानते हैं चिलचिलाती गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखने वाले इस शरबत को बनाने की आसान विधि.

सामग्री

नींबू: 2 (बड़े आकार के)

चीनी: 4 से 5 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)

काला नमक: 1/2 छोटा चम्मच

भुना हुआ जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

चाट मसाला: 1/4 छोटा चम्मच

पुदीना पत्ती: 10-12 (क्रश की हुई)

सादा नमक: एक चुटकी

ठंडा पानी: 3 से 4 गिलास

आइस क्यूब्स (बर्फ): आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बड़े जग या बर्तन में ठंडा पानी लें और उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से घोल लें जब तक कि चीनी पूरी तरह पिघल न जाए.

Advertisement

अब इस मीठे पानी में दोनों नींबू का रस अच्छी तरह निचोड़ लें और चम्मच से मिला दें.

इसके बाद पानी में काला नमक, सादा नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें. इन मसालों से शरबत में एक बेहतरीन चटपटा स्वाद आता है.

अब फ्रेश पुदीने की पत्तियों को हाथ से थोड़ा सा क्रश करके (या हल्का कूटकर) शरबत में डाल दें ताकि इसकी खुशबू और स्वाद पानी में समा जाए.

सभी चीजों को एक बार फिर से अच्छी तरह मिक्स कर लें. सर्विंग ग्लास में 2-3 बर्फ के टुकड़े डालें और तैयार नींबू मसाला शरबत को छानकर या बिना छाने (पुदीने की पत्तियों के साथ) सर्व करें. आपका ठंडा-ठंडा और रिफ्रेशिंग नींबू मसाला शरबत तैयार है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement