scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Rule Change Today: आज से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव... गैस, दूध से लेकर कार तक महंगाई का चौतरफा अटैक

कई बदलावों के साथ सितंबर की शुरुआत
  • 1/6

सितंबर महीने की शुरुआत देश में कई बड़े फाइनेंशियल बदलावों (Financial Change) के साथ हो गई है, जिनका असर हर घर हर जेब पर देखने को मिलेगा. पहली तारीख को महंगाई का चौतरफा अटैक देखने को मिला है और गैस से लेकर कारें तक महंगी हो गई हैं. खासतौर पर मुंबई में महंगाई का चौतरफा अटैक देखने को मिला है, जहां CNG-PNG के दाम तो बढ़े ही हैं, दूध भी महंगा हो गया है. आइए जानते हैं 1 सितंबर से लागू हुए पांच बड़े बदलावों (Rule Change From 1st September) के बारे में...(Photo: ITG)

सीएनजी पर महंगाई की मार
  • 2/6

पहला बदलाव: CNG के दाम के साथ बढ़ा ऑटो किराया
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रहने वालों के लिए सितंबर का आगाज जेब पर बोझ बढ़ाने वाला साबित हुआ है. एक तरफ गैस कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया है, तो वहीं CNG Price Hike के साथ ही टैक्सी और ऑटो का किराया भी बढ़ गया है. बता दें कि MGL ने सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है. ताजा बढ़ोतरी के बाद अब Mumbai CNG Price 88 रुपये प्रति किलो हो गई है. बता दें कि हाल ही में दिल्ली-NCR में गैस सप्लाई करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी CNG के दाम 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ाकर 86.98 रुपये प्रति किलो कर दिया था. (Photo: PTI)

दूसरा बदलाव: PNG के दाम भी बढ़े
  • 3/6

दूसरा बदलाव: PNG के दाम भी बढ़े
सितंबर महीने के पहले दिन रसोई के बजट पर भी महंगाई की मार पड़ी है और पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG के दाम बढ़ाए गए हैं. हालांकि, ये प्राइस हाइक भी मुंबई में किया गया है, जहां PNG Price 1 रुपये प्रति एससीएम बढ़ा है. 53 रुपये प्रति एससीएम की नई कीमत 1 सितंबर 2026 से लागू कर दी गई हैं. कंपनी के मुताबिक इस तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी गैस की कीमतें काफी बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर उनकी लागत पर पड़ा है. वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट्स की मानें, तो तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है.

इसके अलावा LPG e-KYC की डेडलाइन निकल चुकी है और जिन यूजर्स ने अब तक अपने एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं की है, उन्हें वेरिफिकेशन पूरा होने तक घरेलू दरों पर LPG Cylinder मिलने में दिक्कत पेश आ सकती है. इसकी डेडलाइन को कई बार बढ़ाया गया था और पहले 16 अगस्त से 23 अगस्, फिर 31 अगस्त किया गया था, जो खत्म हो चुकी है. यहां बता दें कि इस काम को पूरा करने पर तत्काल एलपीजी कनेक्शन रद्द नहीं किया जाएगा, बल्कि आपको महंगी कीमत में इसे खरीदना पड़ सकता है. (Photo: ITG)

Advertisement
तीसरा बदलाव: कार खरीदना पड़ेगा महंगा 
  • 4/6

तीसरा बदलाव: कार खरीदना पड़ेगा महंगा 
1 सितंबर की शुरुआत के साथ ही कार खरीदने का प्लान बना रहे लोंगो को झटका लगा है. पहली तारीख से टाटा और हुंडई की कारें महंगी (Car Price Hike From 1st September) हो रही हैं, इसका ऐलान कंपनियों द्वारा पहले ही कर दिया गया था. रिपोर्ट्स की मानें, तो टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड महीने के पहले दिन से अपनी सभी वैरिएंट की कारों और एसयूवी की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी (Tata Car Price Hike) कर रही है, तो वहीं हुंडई मोटर इंडिया भी अपनी कारों के दाम में इस साल की तीसरी बढ़ोतरी (Hyundai Car Price Hike) कर रही है. (Photo: ev.tatamotors.com)

चौथा बदलाव: मुंबई में दूध हुआ महंगा 
  • 5/6

चौथा बदलाव: मुंबई में दूध हुआ महंगा 
सितंबर महीना शुरू होते ही मुंबई के लोगों के लिए दूध खरीदना भी महंगा हो गया है और Milk Price Hike लागू किया गया है. हालांकि, ये बढ़ोतरी पैकेट वाले दूध के दाम में नहीं, बल्कि तबेला वाले दूध की कीमतों में की गई है. Mumbai में इस दूध की कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है और 1 सितंबर 2026 से ये दूध 93 रुपये प्रति लीटर के बजाय अब 102 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. दूध कारोबारियों का कहना है कि दूध के दाम में यह बढ़ोतरी पशु चारा की लागत में लगातार वृद्धि और अन्य होने वाले खर्च में इजाफे के चलते की जा रही है. (Photo: ITG)

पांचवां बदलाव: विदेश यात्रा के दौरान ये राहत 
  • 6/6

पांचवां बदलाव: विदेश यात्रा के दौरान ये राहत 
1 सितंबर से देश में एक राहत भरा बदलाव भी लागू हुआ है, जो हवाई यात्रियों से जुड़ा हुआ है. दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों को पहली तारीख से इमिग्रेशन काउंटर पर अब बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि यात्री मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकेंगे. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement