How to Make Dahi Mirchi sabzi: झटपट बनाएं चटपटी 'दही-मिर्ची' की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले, गर्मियों के लिए है बेस्ट
कभी-कभी सब्जी बनाने का बिल्कुल मन नहीं करता है और समझ नहीं आता है कि रोटी-पराठे के साथ में स्कूल-ऑफिस में बच्चों के लिए क्या पैक करें. ऐसे में दही-मिर्ची आपके काम आ सकती है, क्योंकि इसे आसानी से बनाया जा सकता है और यह खाने में भी बहुत टेस्टी लगती है.
How to Make Dahi Mirchi sabzi: रोजाना एक जैसा खाना खाकर लोग बोर हो जाते हैं और कई बार समझ नहीं आता है कि क्या सब्जी बनाएं. सब्जी को लेकर लोगों का काफी समय बर्बाद होता है कि वो क्या बनाएं और क्या नहीं. गर्मियों में तो वैसे भी रसोई में घुसने का मन नहीं करता है और ऐसे में लोग ज्यादा सब्जी को लेकर परेशान होते हैं कि आज के खाने में क्या बनाएं जो झटपट बन भी जाए और सबको पसंद भी आए.
ऐसे में अच्छी बात यह है कि आप घर पर दही-मिर्ची बना सकते हैं जो खाने में बहुत मजेदार लगता है. अच्छी बात यह है कि गर्मी के दिनों में दही खाना सेहत के लिए भी अच्छा होता है और लौकी-तोरई खाकर लोग बोर हो जाते हैं, उनके लिए तीखी-खट्टी दही-मिर्ची की सब्जी एक बेस्ट ऑप्शन है. इस डिश को आप सिर्फ 10 मिनट में ही तैयार कर सकते हैं और इसके लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है.
दही-मिर्ची की सब्जी क्या है?
दही-मिर्ची की सब्जी खासतौर पर राजस्थान में बनाई जाती है, जिसे अक्सर गर्मी के दिनों में साइड डिश के रूप में बनाया जाता है. राजस्थान के अलावा, यह उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में भी दही-मिर्ची की सब्जी या दही टिपोरे बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है. आइए जानते हैं कि घर पर दही-मिर्ची कैसे बनाते हैं.