ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से लटकी एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक फ्लैट की बालकनी में खड़ा होकर युवती को बचाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि सामने की इमारत में रहने वाले लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सोसाइटी पहुंचकर युवक और युवती से पूछताछ की.
बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो Aims Green Avenue सोसाइटी के टावर-एच स्थित फ्लैट नंबर-1805 का है. यह घटना 26 जुलाई 2026 की है.
पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक-युवती की पहचान गरिमा और मोहित निवासी मेरठ के रूप में हुई है. दोनों आपसी सहमति से साथ रह रहे हैं. देखें VIDEO:-
थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय दोनों एक टीवी शो लॉकअप देख रहे थे. शो के एक दृश्य को लेकर दोनों के बीच अलग-अलग प्वाइंट ऑफ व्यू होने से बहस हो गई.
इसी दौरान युवती बालकनी पर जाकर खड़ी हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.