scorecardresearch
 

Nagpur Mix Dal Vada: समोसे-पकौड़े बहुत खा लिए, अब नाश्ते में बनाएं नागपुर का फेमस मिक्स दाल वड़ा, बनेगा एक दम क्रिस्पी

Nagpur Mix Dal Vada: अगर आपको भी चाय के साथ क्रिस्पी और करारा खाना पसंद है तो फिर हमेशा समोसे या पकौड़े क्यों. इस बार नागपुर के फेमस मिक्स दाल वड़ा ट्राई कीजिए जिसके बाद आप समोसे और पकौड़े भूल जाएंगे.

Advertisement
X
मिक्स दाल वड़ा (Photo: ITG)
मिक्स दाल वड़ा (Photo: ITG)

Nagpur Mix Dal Vada: बारिश के मौसम में या शाम की चाय के साथ जब भी कुछ अलग और क्रिस्पी खाने का मन हो तो हमेशा समोसे या पकौड़ों ही नहीं बल्कि इससे हटकर भी कुछ नया ट्राई किया जा सकता है. आज हम आपको नागपुर के फेमस मिक्स दाल वड़ा की रेसिपी बता रहे हैं. कई तरह की दालों, मसालों और क्रंची टेक्सचर से भरपूर ये वड़े बाहर से जितने कुरकुड़े होते हैं, अंदर से उतने ही सॉफ्ट और स्वादिष्ट होते हैं. इनका स्वाद ऐसा है कि एक बार खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा. आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने की विधि.

सामग्री (Ingredients):
चना दाल: आधा कप

मूंग दाल (छिलके वाली या धुली हुई): आधा कप

तुअर दाल (अरहर दाल): 1/4 कप

मसूर दाल: 1/4 कप

प्याज़: 1 बड़े साइज का (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च: 3-4 (बारीक कटी हुई)

अदरक: 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

लहसुन की कलियां: 6-7 (बारीक कटी हुई - वैकल्पिक)

हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

सौंफ: 1 छोटा चम्मच

साबुत धनिया: 1 छोटा चम्मच (दरदरा कुटा हुआ)

हींग: 1 चुटकी

हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच

नमक: स्वादानुसार

तेल: वड़े तलने के लिए

बनाने की विधि 
सभी चारों दालों (चना, धुली पीली मूंग, लोबिया और काली उड़द) को एक साथ पानी में अच्छी तरह धोकर कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए या पूरी रात भिगोकर रख दें.

Advertisement

तय समय बाद दालों का सारा एक्स्ट्रा पानी अच्छी तरह छान लें. अब मिक्सर जार में दालों को डालें. बिना पानी मिलाएं और पीस लें. 

एक मिक्सर में आधा चम्मच काली मिर्च, इतना ही साबुत धनिया, एक चौथाई चम्मच जीरा, आधा चम्मच सौंफ छोटा टुकड़ा अदरक, 8 से 10 करी पत्ता, 4 से 5 लहसुन की कलियां डालकर मसाला बना लें.

पिसी हुई दाल को एक बड़े बाउल में निकाल लें. इसमें तैयार मसाला, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं. सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह फेंट लें ताकि मसाले मिक्स हो जाएं.

हाथों पर थोड़ा सा पानी या तेल लगाएं, मिश्रण से थोड़ा सा हिस्सा लेकर पहले गोल लड्डू जैसा बनाएं और फिर हथेलियों के बीच हल्का सा चपटा कर लें. इसी तरह सारे वड़े तैयार कर लें.

एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तलने के लिए तेल गर्म करें. जब तेल मध्यम गर्म हो जाए तो एक-एक करके वड़े कड़ाही में डालें.

गैस की आंच को मध्यम रखें ताकि वड़े अंदर तक अच्छे से पक जाएं. इन्हें उलट-पलट कर तब तक डीप फ्राई करें जब तक वे दोनों तरफ से सुनहरे भूरे और करारे न हो जाएं.

तैयार गरमा-गरम नागपुर के प्रसिद्ध मिक्स दाल वड़े को प्लेट में निकालें. इसे तीखी हरी चटनी, इमली की खट्टी-मीठी चटनी और कड़क मसाला चाय के साथ मजे से परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement