scorecardresearch
 

'युवा ही भारत की असली ताकत', मैसूर में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आज मैसूर स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया. समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देश में मेडिकल, तकनीकी और उच्च शिक्षा के अभूतपूर्व विस्तार पर बात की.

Advertisement
X
पीएम मोदी ने मैसूर में जनसभा को संबोधित किया. (फोटो-PTI)
पीएम मोदी ने मैसूर में जनसभा को संबोधित किया. (फोटो-PTI)

देश में हाल ही में हुए नीटपेपर लीक विवाद और जेन-जी युवाओं के भारी विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की युवा पीढ़ी से सीधा संवाद किया है. शनिवार को कर्नाटक के मैसूर में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने केंद्र सरकार के शिक्षा सुधारों की तारीफ की. उन्होंने भारतीय युवाओं को देश की आर्थिक और तकनीकी प्रगति की सबसे बड़ी ताकत बताया.

दरअसल, पीएम मैसूर स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन करने पहुंचे थे. समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देश में मेडिकल, तकनीकी और उच्च शिक्षा के अभूतपूर्व विस्तार पर बात की. उन्होंने देश भर में नए मेडिकल कॉलेजों, यूनिवर्सिटीज और एमबीबीएस सीटों में हुई बढ़ोतरी को सरकार की बड़ी उपलब्धि के रूप में गिनाया

यह कार्यक्रम ऐसे समय में हुआ है जब हाल के हफ्तों में नीट पेपर लीक को लेकर युवाओं और छात्रों का गुस्सा देखने को मिला था. इस विवाद के कारण धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था. हालांकि, पीएम मोदी ने अपने भाषण में इन प्रदर्शनों का सीधा जिक्र नहीं किया. लेकिन उनका पूरा संबोधन शिक्षा, नए अवसरों, इनोवेशन और युवाओं को सही दिशा देने पर ही केंद्रित रहा.

Advertisement

हाल के दिनों में प्रधानमंत्री इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'सेल्फी स्टाइल' वीडियो के जरिए भी युवाओं से लगातार जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं. मैसूर की यह स्पीच उसी मुहीम का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने गालियां देने वाले बच्चों को किया माफ, सुनील लहरी बोले- हम भाग्यशाली हैं

शिक्षा के क्षेत्र में 12 सालों की बड़ी उपलब्धियां गिनाईं

प्रधानमंत्री ने पिछले 12 सालों में भारत के शैक्षणिक ढांचे में आए बड़े बदलावों का आंकड़ा देश के सामने रखा. उन्होंने कहा कि देश में पिछले कुछ सालों में 650 से ज्यादा नई यूनिवर्सिटीज, लगभग 14 हजार कॉलेज, 4 हजार से अधिक आईटीआई, 9 नए आईआईएम, 7 आईआईटी और 13 नए एम्स बनाए गए हैं.

पीएम ने कहा है कि देश में अब मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 823 हो चुकी है. एमबीबीएस की सीटें लगभग 1.40 लाख तक पहुंच गई हैं.

नई शिक्षा नीति NEP का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि यह नीति युवाओं को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार कर रही है. अब छात्र अपनी मातृभाषा में भी मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, जिससे भाषा की बाधा खत्म हो रही है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. इसका पूरा श्रेय देश के युवाओं की काबिलियत को जाता है. उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता देश बन चुका है.

Advertisement

उन्होंने हाल ही में अंतरिक्ष क्षेत्र में इतिहास रचने वाली कंपनी 'स्काईरूट एयरोस्पेस' का उदाहरण दिया. जुलाई 2026 में भारत के पहले निजी रॉकेट 'विक्रम-1' को लॉन्च करने वाली इस टीम के वैज्ञानिकों की औसतन उम्र महज 28 साल थी.

स्वामी विवेकानंद के मैसूर दौरे की याद में बनाए गए इस सांस्कृतिक केंद्र से पीएम मोदी ने युवाओं को देशहित को सर्वोपरि रखने की सीख दी. उन्होंने कहा, 'स्वामी विवेकानंद का सपना था कि भारत का युवा देश का नेतृत्व करे. उस सपने को पूरा करना आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी है.

संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने युवाओं को केवल पढ़ाई तक सीमित न रहकर खेलकूद, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और स्थानीय कलाओं से जुड़ने का भी सुझाव दिया.

यह भी पढ़ें: 'डंडे से न डरने वाले 100 लोग लेकर पीएम मोदी के घर जाऊंगा...', E-20 पर केजरीवाल की हुंकार, ट्विटर बायो भी बदला

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement