scorecardresearch
 

Sawan First Monday 2026: व्रत में सादे आलू खाकर हो गए बोर? अब बनाएं कुट्टू-आलू के टेस्टी पकौड़े, सावन के लिए नोट करें रेसिपी

Sawan First Monday 2026: परसों सावन का पहला सोमवार है और इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं. अगर आप भी इस दिन व्रत रख रहे हैं तो आज हम आपको व्रत वाले कुट्टू के आटे के पकौड़ों की रेसिपी बता रहे हैं. ये पकौड़े टेस्टी होने के साथ ही पेट को भी फुल रखते हैं जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है.

Advertisement
X
कुट्टू आलू मिक्स पकौड़ा (Photo: ITG)
कुट्टू आलू मिक्स पकौड़ा (Photo: ITG)

Sawan First Monday 2026: सावन के पवित्र महीने में व्रत और उपवास के दौरान अक्सर लोग सुबह नाश्ते में उबले आलू ही खाते हैं लेकिन पूरे दिन सिर्फ आलू या फल खाना कई लोगों के लिए मुश्किल होता है. ऐसे में आपको बता दें कि कई लोग व्रत में कुट्टू के आटे की पूड़ी, पकौड़े, पराठे और कचौड़ी भी बनाते हैं. इसलिए आज हम आपको कुट्टू के आटे और उबले आलू से बनने वाली झटपट पकौड़ों की रेसिपी बता रहे हैं. इन पकौड़ों की खास बात है कि इससे पेट भी देर तक भरा रहता है, एनर्जी भी बनी रहती है और बार-बार भूख नहीं लगती.

कुट्टू का आटा व्रत में खाया जाता है और ये पूरी तरह सात्विक और शुद्ध होता है. इन पकौड़ों को आप भगवान को भोग भी लगा सकते हैं. अगर इस बार आप भी अपने व्रत पर थोड़ा अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए एकदम सही है. इन्हें बनाना बेहद आसान है और यह झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

सामग्री
कुट्टू का आटा: 1 कप

उबले आलू: 3-4 (मछड़े हुए)

सेंधा नमक (व्रत वाला नमक): स्वादानुसार

हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)

हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

अदरक: 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

जीरा या अजवाइन: आधा छोटा चम्मच (व्रत में जो आप खाते हों)

काली मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच

व्रत में खाने वाला तेल या घी: पकौड़े तलने के लिए

Advertisement

बनाने की विधि 
एक बड़े बर्तन में कुट्टू का आटा लें. इसमें सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें. ध्यान रहे कि घोल में गांठें न पड़ें.

अब उबले हुए आलूओं को हाथों से मोटे-मोटे डेलों में तोड़कर करके इस कुट्टू के घोल में अच्छी तरह मिला लें ताकि मसाले और आटा आलू पर अच्छी तरह कोट हो जाएं.

एक कड़ाही में व्रत वाला तेल या घी मध्यम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर कड़ाही में डालें.

पकौड़ों को उलट-पलट कर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई कर लें.

तैयार गरमा-गरम कुट्टू और आलू के क्रिस्पी पकौड़ों को व्रत वाली हरी धनिया की चटनी, गरमा-गरम चाय या दही के साथ खाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement