scorecardresearch
 

एक कॉल... पूछा PPO नंबर और रेलवे के रिटायर्ड कर्मी को लगी 7 लाख की चपत

महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि साइबर ठगों ने पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नंबर सत्यापन के नाम पर एक रिटायर्ड रेलवे अस्पताल के कर्मचारी का फोन हैक कर खाते से 7 लाख रुपये उड़ा दिए.

Advertisement
X
FIR के अनुसार, यह घटना 5 मई को हुई. (Photo: Representational)
FIR के अनुसार, यह घटना 5 मई को हुई. (Photo: Representational)

महाराष्ट्र के कल्याण टाउन में रेलवे अस्पताल के एक रिटायर्ड कर्मचारी से साइबर ठगों ने पेंशन से जुड़ी जानकारी मांगने के बहाने कथित तौर पर 7 लाख रुपये की ठगी कर ली. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि विक्टिम, जो मुंबई के बायकुला रेलवे अस्पताल में पहले वार्ड बॉय था, उसको अपनी पेंशन पेमेंट ऑर्डर की जानकारी के बारे में एक संदिग्ध कॉल आने के कुछ ही समय बाद अपने बैंक खाते से अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन का पता चला.

FIR के अनुसार, यह घटना 5 मई को हुई जब शिकायतकर्ता को डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) ऑफिस से होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति का कॉल आया और अपना पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नंबर वेरिफाई करने के लिए कहा गया.

यह भी पढ़ें: रस्सी बांधकर दांतों से खींची IG की गाड़ी! ग्वालियर में अरविंद सक्सेना को मिली अनोखी विदाई

जानकारी के मुताबिक, जब शिकायतकर्ता की बेटी ने कॉलर को बताया कि पेंशन से जुड़ी फाइल अभी उपलब्ध नहीं है और वह इसे अपने पिता के साथ मुंबई ऑफिस भेज देगी, तो कॉलर ने कथित तौर पर कॉल काट दिया.

Advertisement

इसके बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि बिना कोई बैंकिंग जानकारी शेयर किए या ट्रांजैक्शन को ऑथराइज किए बिना ही उसके बैंक खाते से धोखे से 7 लाख रुपये निकाल लिए गए.

अधिकारी ने बताया कि हो सकता है कॉल के दौरान साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन हैक कर लिया हो, जिससे उन्हें बैंक की जानकारी मिल गई.

भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और अन्य संबंधित प्रावधानों व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच चल रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement