How to Make Bharwa Karela: गर्मियों में अक्सर हमें ऐसा भोजन चाहिए होता है जो पचने में आसान हो और शरीर को फायदा पहुंचाए. करेला अपनी कड़वाहट के कारण अक्सर बच्चों और कई बार बड़ों की नापसंद सूची में होता है लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व गर्मी के मौसम में शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. अगर आप ज्यादा तेल और भारी मसालों से बचना चाहते हैं तो लो-ऑयल भरवां करेला आपके लिए बेस्ट है. एक खास ट्रिक के साथ बनाई गई यह रेसिपी करेले की कड़वाहट को पूरी तरह खत्म कर देती है और इसे एक चटपटा स्वाद देती है.
भरवां करेला के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
मध्यम आकार के करेले - 250 ग्राम
प्याज (बारीक कटा हुआ) - 2 बड़े
सौंफ पाउडर - 2 चम्मच
अमचूर पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी, नमक और लाल मिर्च - स्वादानुसार
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
जीरा और हींग - तड़के के लिए
सरसों का तेल - केवल 1-2 बड़े चम्मच
भरवां करेला बनाने का तरीका
करेलों को छीलकर बीच से चीरा लगाएं और बीज निकाल लें. अब इन पर नमक लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर साफ पानी से धो लें. इससे कड़वाहट निकल जाएगी.
एक बाउल में कटा प्याज, सौंफ पाउडर, अमचूर, हल्दी, मिर्च और नमक मिलाएं. आप इसमें हल्का सा अदरक-लहसुन का पेस्ट भी डाल सकते हैं.
तैयार मसाले को करेलों के अंदर अच्छी तरह भर दें. आप चाहें तो इन्हें धागे से बांध सकते हैं ताकि मसाला बाहर न निकले.
एक कड़ाही में बहुत कम तेल गरम करें. इसमें जीरा और हींग डालें. अब करेलों को कड़ाही में रखें और ढककर धीमी आंच पर पकने दें.
बीच-बीच में इन्हें पलटते रहें. भाप में पकने के कारण ये बहुत कम तेल में भी एकदम नरम और कुरकुरे बनेंगे.